आईपीएल 2026 का माहौल बनने लगा है. आगामी सीजन के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन होना है, जहां कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बनते और टूटते रहते हैं. हालांकि, इस लीग में कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड्स कायम हुए हैं, जिनका टूटना असंभव सा नजर आता है.आइए ऐसे ही पांच रिकॉर्ड्स के बारे में आपको बताते हैं.

2 / 6
विराट कोहली ने साल 2016 में एक सीजन के अंदर 973 रन ठोक डाले थे, जिसमें कुल 4 सेंचुरी भी शामिल थी. आईपीएल का यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके आसपास भी कोई और बल्लेबाज अब तक नहीं भटक सका है.

3 / 6
2013 में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक डाला था. यूनिवर्स बॉस के बल्ले से 175 रनों की ऐतिहासिक पारी निकली थी. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके टूटने की संभावना बेहद कम नजर आती है.

4 / 6
आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में हर गेंदबाज थोड़ा घबराया रहता है. हालांकि, वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ ने तो अपने डेब्यू गेम में बल्लेबाजों के मन में दहशत पैदा कर दी थी. जोसेफ ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेलते हुए सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट निकाले थे. यह आईपीएल का बेस्ट बॉलिंग फिगर भी है.

5 / 6
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने 2023 में सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. यशस्वी के बल्ले से निकली यह इस लीग की सबसे तेज फिफ्टी भी रही. कई विस्फोटक बल्लेबाजों के आईपीएल में खेलने के बावजूद यह रिकॉर्ड अब तक कायम है.

6 / 6
टीम इंडिया के लिए भले ही अमित मिश्रा कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके हों, लेकिन आईपीएल में अपनी घूमती गेंदों का जादू खूब चला है. अमित के नाम इंडियन प्रीमियर लीग में तीन हैट्रिक लेने का एक ऐसा नायाब रिकॉर्ड दर्ज है, जो शायद ही कभी कोई गेंदबाज तोड़ सके.