1 / 6
Five Indian batters who can score Century in T20 WC 2026
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी जा रही है. 10 साल बाद भारत श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर बेहद विस्फोटक नजर आ रहा है. टीम के पास एक से बढ़कर एक मैच विनर्स मौजूद हैं. आइए आपको उन पांच भारतीय बैटर्स के नाम बताते हैं, जो इस मेगा इवेंट में सेंचुरी ठोक सकते हैं. टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से अब तक सिर्फ सुरेश रैना ने शतक जमाया है.

2 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा वो बल्लेबाज हैं, जो इस टूर्नामेंट में शतक ठोकने के सबसे मजबूत दावेदार नजर आते हैं. अभिषेक पावरप्ले के अंदर ही अर्धशतक ठोक देते हैं और उनके आगे बड़े से बड़े गेंदबाज पानी मांगते हुए नजर आते हैं.

3 / 6
ईशान किशन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जड़ा था. यही वजह है कि ईशान से टी-20 विश्व कप में भी धमाकेदार सेंचुरी की पूरी उम्मीद होगी. ईशान ओपनिंग या फिर नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई देंगे.

4 / 6
सूर्यकुमार जब रंग में होते हैं, तो उन्हें रोक पाना दुनिया के किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल होता है. टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले सूर्या फॉर्म में लौट चुके हैं और वह इस मेगा इवेंट में भारत की ओर से दूसरे शतकवीर बन सकते हैं.

5 / 6
तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में दो बार सेंचुरी लगाने का कारनामा कर चुके हैं. तिलक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक ठोकने में सफल रहते हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी. तिलक नंबर तीन या चार पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

6 / 6
खराब फॉर्म की वजह से संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे या नहीं यह अपने आप में बड़ा सवाल है. हालांकि, अगर संजू को मौका मिला, तो वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सेंचुरी ठोकने का दमखम रखते हैं.