Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर होने वाले मेंस और वुमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. वुमेंस रंबल मैच में इस बार बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. NXT के स्टार्स भी इसमें आएंगे. वुमेंस डिवीजन में मौजूदा समय में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड रेसलर काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी खूबसूरती से भी सभी को अपना दीवाना बनाया है. इनका हुस्न फैंस को रंबल मैच में भी देखने को मिल सकता है.

2 / 6
WWE में आए हुए ब्लैक मोनरो को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. उन्होंने आते ही अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया. उनकी एंट्री की काफी धांसू है. रिंग में उनका अंदाज भी काफी निराला है. आगामी रंबल मैच में सभी की नजरें उनकी एंट्री पर रहेंगी. वो खास आउटफिट के साथ आ सकती हैं.

3 / 6
रिया रिप्ली WWE की टॉप स्टार हैं. मौजूदा समय में विमेंस डिवीजन में उन्हें सबसे ज्यादा पैसा मिल रहा है. वो अपनी खूबसूरत और खास एंट्री के लिए जानी जाती है. हर बार उनके पहनावे में भी काफी बदलाव होता है. आगामी रॉयल रंबल मैच में वो अपने हुस्न से सभी का दिल जीत सकती हैं.

4 / 6
लिव मॉर्गन WWE की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं. उनका हेयरस्टाइल और इन-रिंग गियर सभी को पसंद आता है. इसके अलावा एंट्री के वक्त उनके चलने का अंदाज भी जबरदस्त रहता है. इस बार के रॉयल रंबल मैच में उनके ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. वो सऊदी अरब में कहर ढा सकती हैं.

5 / 6
विमेंस डिवीजन को ऊपर उठाने में निकी बैला बहुत बड़ा हाथ रहा है. कई सालों से वो काम कर रही हैं. 2025 में वो एक्टिव रही हैं. आगामी रंबल मैच में हॉल ऑफ फेमर के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. निकी हमेशा से अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. इस बार वो कुछ अलग कर दर्शकों को आकर्षित कर सकती हैं.

6 / 6
एलेक्सा ब्लिस ने पिछले साल रंबल मैच में वापसी कर फैंस को खुश कर दिया था. ब्लिस की एंट्रेंस बहुत ही जबरदस्त है. उनकी खूबसूरती और इसके बाद उनके चलने के अंदाज पर सभी फिदा हैं. सऊदी अरब में भी वो कहर ढा सकती हैं. रंबल मैच में उनके ऊपर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं.