
1 / 9
Saumya Tandon Fashion Designer: धुरंधर का दूसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में आना वाला है. सभी धुरंधर फैन्स दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इसमें मौजूद कई कालकारों को देखकर दर्शक हैरान रह गए, जिनमें से रहमान डकैत की बीवी भी शामिल हैं. अपनी असल जिंदगी में वे बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ लाजवाब डिजाइनर भी हैं. आइए जानते हैं.

2 / 9
फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाला है. इसमें मौजूद सभी कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इन्हीं में से रहमान डकैत की बीवी ने भी अपनी कलाकारी से लोगों के होश उड़ा दिए. उनके कई ऐसे हुनर हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो. (Credit- Printerest)

3 / 9
रहमान डकैत की बीवी का रोल निभाने वाली सौम्या टंडन, कुछ समय पहले टीवी शो "भाभी जी घर पर हैं" पर अनीता भाभी के रोल में नजर आई थी. उन्होंने इस शो से दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी. वे कई लोगों की क्रश थी. लेकिन सौम्या सिर्फ एक्टिंग नहीं बल्कि अन्य चीजों में भी माहिर हैं. (Credit- Printerest)

4 / 9
सौम्या ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे अपने आउटफिट्स खुद डिजाइन करती हैं. उन्हें फैशन से बहुत लगाव है. 'भाभीजी घर पर हैं' शो में पिछले कई सालों तक उन्होंने जो खूबसूरत साड़ियां और आउटफिट पहने, वे ज्यादातर खुद के डिजाइन किए हुए थे. (Credit- Printerest)

5 / 9
उन्होंने खुद बताया कि शो के लिए 500 से ज्यादा साड़ियां और इतनी ही अन्य ड्रेस उन्होंने खुद बनवाईं या खरीदीं. हर साड़ी के कलर, बॉर्डर और ब्लाउज को सोच-समझकर चुना जाता था. शो खत्म होने के बाद उन्होंने ज्यादातर साड़ियां बांट दीं, लेकिन उनका फैशन का शौक आज भी बरकरार है. (Credit- Printerest)

6 / 9
सौम्या के इस टैलेंट का बारे में काफी लोग नहीं जानते. वह एक अच्छी डिजाइनर की तरह काम करती हैं. अपनी जरूरत के हिसाब से फैब्रिक चुनती हैं, डिजाइन सोचती हैं और फिर सिलवाती हैं. उनका वॉक-इन क्लोजेट देखकर कोई भी हैरान रह जाता है. वह घरेलू ब्रांड्स, लिनेन, कॉटन जैसी चीजों को पसंद करती हैं. रोजमर्रा के लिए सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक रखती हैं. (Credit- Printerest)

7 / 9
फिल्म 'धुरंधर' में सौम्या ने रहमान डकैत की पत्नी का रोल किया. वहां भी उनकी स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने सबको इम्प्रेस किया. ट्रेलर लॉन्च और प्रमोशन में उनके ब्राइट और कलरफुल आउटफिट वायरल हो गए. सौम्या कहती हैं कि कपड़े अच्छे नहीं, बल्कि पहनने वाला उन्हें अच्छा बनाता है. (Credit- Printerest)

8 / 9
बता दें कि सौम्या ने सिर्फ "भाभी जी घर पर हैं" टीवी शो ही नहीं किया बल्कि इससे पहले वे शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'Jab We Met' में भी नजर आ चुकी हैं. उस फिल्म में उन्होंने 'गीत' की बहन 'रूप' का किरदार निभाया था. (Credit- Printerest)

9 / 9
सौम्या आज भी अपने इस डिजाइनिंग के शौक को बरकरार रखे हुए हैं. वे कई बार अपने आउटफिट्स के लिए आइडियाज खुद देती हैं. वहीं कई जगहों पर वे खुद ही अपने आउटफिट्स तैयार करती हैं. आज भी एक तबका उनकी स्टाइलिंग का दीवाना है. (Credit- Printerest)