
1 / 8
Shiv Ji Priya Bhog: देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, मंत्रों का जाप करने के साथ ही भोग लगाया जाता है. भगवान को उनका प्रिय भोग अर्पित करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है. आप भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उन्हें इन 5 चीजों का भोग लगाएं.

2 / 8
भोलेनाथ के प्रिय भोग - आपको भगवान शिव का आशीर्वाद पाने और उनकी कृपा दृष्टि के लिए प्रिय चीजों को भोग लगाना चाहिए. आप खास दिनों पर भगवान शिव की की आराधना करें और उन्हें भोग अर्पित करें.

3 / 8
सोमवार के दिन और हर महीने की कृष्ण और शुक्ल की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत के दिन आप भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ उन्हें भोग अर्पित कर सकते हैं. शिव जी की पूजा-अर्चना के लिए यह दिन बेहद खास होते हैं.

4 / 8
भांग और धतूरा - भगवान शिव को भाग-धतूरा को भोग के तौर पर चढ़ाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी ने समुद्र मंथन के दौरान विष पी लिया था जिसके शरीर में गर्मी बढ़ गई. जिसक इलाज भांग और धतूरा से किया था.

5 / 8
बेल का फल - बेल का फल और पत्ता भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है. आप भगवान शिव को उनके प्रिय बेल के फल और बेलपत्र का भोग लगा सकते हैं.

6 / 8
हलवा और खीर - भगवान शिव को सूजी का हलवा और ड्राई फ्रूट्स वाली खीर का भोग लगाना अच्छा होता है. आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए हलवा और खीर का भोग लगा सकते हैं.

7 / 8
पंचामृत - शिव जी की पूजा में आप पंचामृत का भोग लगाएं. शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना शुभ होता है. पंचामृत से अभिषेक करने से आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

8 / 8
सफेद मिठाई - भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाना अच्छा होगा. सफेद मिठाई शिव जी की प्रिय होती है. आप सफेद बर्फी, रसगुल्ला, मखाना पाक या पेड़े का भोग शिव जी को लगा सकते हैं. (All Photo Credit - Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.