Premanand Maharaj: मथुरा-वृंदावन के प्रमुख संतों में से एक प्रेमानंद महाराज अपने विचारों और प्रवचन से लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं. उन्होंने कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो इंसान की बर्बादी का कारण बनती है. इन आदतों की वजह से जीवन में दुर्भाग्य आता है. आपको इन आदतों को तुरंत छोड़ देना चाहिए.

2 / 8
लालच करना है गलत - व्यक्ति को हमेशा सही मार्ग पर चलकर ही पैसा कमाना चाहिए. अगर कोई लालच में आकर गलत तरीके से पैसा कमाता है तो यह उसकी दुर्गती का कारण बनता है.

3 / 8
दूसरों को परेशान करने वाले - ऐसे लोग जो दूसरों के साथ छल-कपट करते हैं उनका जीवन कभी सुखी नहीं होता है. इन लोगों के जीवन से सुख-चैन छिन जाता है.

4 / 8
क्रोध करना है गलत - अगर कोई इंसान क्रोध करता है तो यह गलत है. आपको किसी के प्रति क्रोध और द्वेष भावना नहीं रखनी चाहिए.

5 / 8
पशु पक्षी को परेशान करना - आपको सभी की रक्षा करनी चाहिए. आपकी शरण में अगर कोई पशु-पक्षी हो तो उसकी रक्षा करें. दूसरों की मदद न करने वाले के साथ बुरा होता है.

6 / 8
खुद की तारीफ करना - इंसान को खुद के मुंह से कभी भी अपनी तारीफ नहीं करना चाहिए. खुद के मुंह से अपनी तारीख करने वाले के पुण्य नष्ट हो जाते हैं.

7 / 8
बच्चों और स्त्री को परेशान करना गलत - कभी भी बच्चों, स्त्रियों, बुजुर्ग या किसी असाह व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए. इन लोगों को सताने वालों की दुर्गती होती है.

8 / 8
पराई स्त्री के साथ संबंध बनाना - अगर कोई पराई स्त्री के साथ संबंध बनाता है तो इससे उसके सभी पुण्य नष्ट हो जाते हैं. इससे आपके जीवन की सुख-शांति छिन जाती है. (All Photo Credit - Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.