
1 / 7
भारत देश नए साल 2026 के जश्न में डूबा है. दिल्ली से मनाली तक नए साल का जश्न मनाया गया. बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने अपने-अपने अंदाज में साल 2025 को अलविदा कहा और साल 2026 का दिल खोलकर, बांहें फैलाकर स्वागत किया. कड़ाके की ठंड के बीच भी नए साल के जश्न को लेकर लोगों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला.

2 / 7
नए साल की पूर्व संध्या पर पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल रोशनी से जगमगाया. वहीं आज साल के पहले दिन अलसुबह सिख श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे और नए साल की शुरुआत करते हुए सुख समृद्धि के लिए अरदास की. इस दौरान सुनहरी रोशनी से जगमगाते स्वर्ण मंदिर की सुंदरता देखते ही बनी.

3 / 7
हिमाचल प्रदेश के शिमला में रिज और माल रोड पर लोग नए साल का जश्न मनाने के जुटे. नए साल के मौके पर शिमला में बर्फबारी होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया था. बर्फबारी तो नहीं हुई, लेकिन नए साल का जश्न लोगों ने बड़ी धूमधाम से मनाया. माल रोड पर काफी भीड़ रही और लोगों ने धूम धड़ाके के साथ रात के 12 बजे नए साल का स्वागत किया.

4 / 7
नए साल के जश्न में राजधानी दिल्ली में सारी रात डूबी रही. दिल्ली के सबसे आकर्षक और सबसे व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में रातभर युवाओं का तांता लगा रहा. रंगबिरंगी रोशनियां, म्यूजिक, आतिशबाजी और हंसते-खेलते लोगों ने बीती रात कनॉट प्लेस को शहर का सबसे खुशनुमा प्लेस बना दिया. वहीं 12 बजते ही आतिशबाजी और म्यूजिक के साथ हैप्पी न्यू ईयर बोलकर नए साल का जश्न मनाया.

5 / 7
हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाद मनाली टूरिस्टों का पसंदीदा प्लेस है. इसलिए शिमला के बाद लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली भी पहुंचते हैं. हर साल की तरह 31 दिसंबर की रात को भी मनाली में माल रोड पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने आतिशबाजी के साथ डांस करके नए साल का जश्न मनाया.

6 / 7
हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. लोग अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मनाली में माल रोड पर पहुंचे और बड़ी धूम के साथ नए साल का स्वागत किया.

7 / 7
देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात काफी धूम मची. सारी रात लोग नए साल का जश्न मनाने में डूबे रहे. म्यूजिक की धुनों पर आतिशबाजी करते हुए लोग थिरके. लड़कियों ने अपनी सहेलियों साथ सेल्फी क्लिक करके नए साल के जश्न के मौके पर फोन में यादगार के तौर पर कैद किया.