WhatsApp Online Offline: व्हाट्सऐप पर एक के बाद एक काम के अपडेट्स आते रहते हैं, लेकिन इन अपडेट्स को सही तरह से इस्तेमाल कैसे करना है इसमें थोड़ी कठिनाई होती है. व्हाट्सऐप पर आपने देखा होगा कि बहुत से लोग ऑनलाइन होते हुए भी ऑफलाइन नजर आते हैं लेकिन आपके व्हाट्सऐप पर अभी भी आपकी प्रोफाइल फोटो के नीचे Online लिखा नजर आता है. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि घंटों तक व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते रहें लेकिन आपको ऑनलाइन देखकर कोई आपको यह मैसेज ना करे कि 'जा कर सो जाओ', तो यहां जानिए किस तरह चेंज करते हैं व्हाट्सऐप की सेटिंग्स.

2 / 8
अगर आप Android यूजर हैं तो सबसे पहले फोन में व्हाट्सऐप खोलें. व्हाट्सऐप के कोने पर तीन डॉट्स बने होंगे इनपर क्लिक करें. अब सेटिंग्स पर क्लिक करें और प्राइवेसी का ऑप्शन दबाएं.

3 / 8
प्राइवेसी में जाने के बाद आपको सबसे ऊपर Last seen and online का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें.

4 / 8
Who can see my last seen के नीचे ही Nobody लिखा होगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके नीचे लिखा होगा Who Can see when I'm online इसके नीचे same as last seen ऑप्शन होगा. इसपर क्लिक करते ही आप लोगों को ऑनलाइन दिखना बंद हो जाएंगे.

5 / 8
iphone यूजर्स भी आसानी से अपने फोन में सेटिंग कर सकते हैं. व्हाट्सऐप खोलें और नीचे कोर्नर पर दिए सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें.

6 / 8
सेटिंग्स पर जाकर प्राइवेसी के ऑप्शन को क्लिक करें. प्राइवेसी में जाने के बाद आपको कुछ ऑप्शंस नजर आने लगेंगे.

7 / 8
Privacy में सबसे ऊपर लिखा होगा Last seen & online, इसपर क्लिक करें. Who can see my last seen पर जाकर Nobody को क्लिक करें. इसके बाद Who can see when I'm online के नीचे लिखे Same as last seen पर क्लिक करें. अब आप किसी को ऑनलाइन नहीं दिखेंगे.

8 / 8
इन सेटिंग्स में लास्ट सीन पर को आप छिपा सकते हैं और फिर भी सभी को ऑनलाइन नजर आ सकते हैं, लेकिन अगर आपको ऑनलाइन स्टेटस छिपाना है तो आपको लास्ट सीन भी छिपाना होगा.