
1 / 6
Bra Na Pehne Se Kya Hota Hai: कई महिलाएं आराम और नेचुरल फील के लिए ब्रा ना पहनने का फैसला कर रही हैं. खासतौर पर घर पर या वर्क फ्रॉम होम के दौरान कुछ महिलाएं ब्रा नहीं पहनती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई महिला 1 महीने तक ब्रा ना पहनें, तो शरीर पर इसका क्या असर पड़ता है? इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि इससे शरीर को फायदा या नुकसान हो सकता है जो महिलाओं की बनावट पर निर्भर करता है.

2 / 6
ब्रा ना पहनने से स्तनों पर बुरा असर पड़ सकता है. कई रिसर्च में ब्रा ना पहनने की वजह से स्तनों के नीचे और ऊपर पसीना जमा हो सकता है, जिससे रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और यीस्ट संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है.

3 / 6
अगर ब्रेस्ट साइज बड़ा है तो लंबे समय तक ब्रा ना पहनने से ढीलापन बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेस्ट को सपोर्ट नहीं मिल पाता और हैवी होने की वजह से वो लटक जाते हैं. हालांकि, छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाओं में यह असर कम देखा जाता है.

4 / 6
कुछ महिलाओं को ब्रा ना पहनने पर चलने, सीढ़ियां चढ़ने या एक्सरसाइज के दौरान दर्द महसूस हो सकता है, खासकर अगर ब्रेस्ट भारी हैं. कई बार ब्रा ना पहनने से कपड़ों का लुक ऊपर से खराब लग सकता है.

5 / 6
बहुत ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रा ना पहनने से शरीर का रक्त संचार बेहतर हो जाता है और महिलाएं अच्छा महसूस करती हैं.

6 / 6
ब्रा ना पहनने से पोस्चर पर असर पड़ सकता है. कई बार ब्रेस्ट को सपोर्ट ना मिलने से शरीर का पोस्चर बिगड़ सकता है, जिससे कमर और पीठ दर्द की शिकायत बढ़ सकती है. हालांकि, यह शिकायत हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को होती है.