
1 / 6
2 मई 2026 को NDMA ने देशभर में 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का परीक्षण किया, जिसके तहत लाखों मोबाइल फोन पर एक साथ इमरजेंसी सायरन बजाया गया. आइये जानते हैं कि किस देश के पास है सबसे मजबूत अलार्म सिस्टम.
दुनिया का सबसे तेज अलार्म सिस्टम किस देश के पास है?

2 / 6
जापान का जे-अलर्ट (J-Alert) दुनिया का सबसे आधुनिक और ताकतवर इमरजेंसी सिस्टम माना जाता है जिसे साल 2007 में शुरू किया गया था. यह सिस्टम इतना एडवांस है कि खतरे की जानकारी मिलते ही बिना किसी मानवीय देरी के पूरे देश में तुरंत चेतावनी जारी कर देता है.
सेटेलाइट के जरिए यह सिस्टम कैसे काम करता है?

3 / 6
यह प्रणाली मुख्य रूप से सुपरबर्ड-बी3 (Superbird-B3) सेटेलाइट के जरिए संचालित होती है जो पलक झपकते ही डेटा प्रसारित करती है. सरकारी एजेंसियों से चेतावनी निकलने के बाद महज 4 से 20 सेकंड के भीतर यह जानकारी आम जनता तक पहुंच जाती है.
मोबाइल के अलावा किन माध्यमों से मिलता है अलर्ट?

4 / 6
जापान का यह सिस्टम सिर्फ मोबाइल फोन तक सीमित नहीं है बल्कि यह टीवी, रेडियो और शहर के लाउडस्पीकरों से भी जुड़ा है. इमरजेंसी के समय मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर होने के बावजूद भी बहुत तेज सायरन बजाकर लोगों को सावधान कर देते हैं.
किन खतरों के समय सक्रिय होता है यह खास सायरन?

5 / 6
यह अलार्म सिस्टम मुख्य रूप से भूकंप, सुनामी, चक्रवात और भीषण बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय एक्टिव किया जाता है. इसके अलावा गैस रिसाव, बड़े पैमाने पर आग लगने या मिसाइल हमलों जैसी गंभीर स्थितियों में भी इसका इस्तेमाल होता है.
क्या अलार्म बजते ही रुक जाती हैं बुलेट ट्रेनें?

6 / 6
इस सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी इसका इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सीधा जुड़ाव है जिससे अलर्ट मिलते ही बुलेट ट्रेनें अपने आप रुक जाती हैं. इतना ही नहीं, लिफ्ट खुद-ब-खुद नजदीकी मंजिल पर रुककर खुल जाती हैं और गैस पाइपलाइन की सप्लाई भी बंद हो जाती है.