आधार-OTP देने का झंझट खत्म, UIDAI लाया ऑफलाइन KYC; बेहद आसान है प्रोसेस

UIDAI ने कुछ समय पहले एक नए आधार ऐप को जारी किया है. अब इस ऐप के जरिए होने वाले KYC को डिजिटल और आसान बना दिया है. हालांकि आज भी कुछ जगहों पर ऑफलाइन KYC के लिए आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी उपलब्ध करानी पड़ती है. लेकिन आज भी कम लोग ही ये जानते हैं कि UIDAI ऑफलाइन KYC भी उपलब्ध कराता है. ये उन जगहों पर काम आती है जहां किसी को अपना फिजिकल आधार दिखाना पड़े. इस ऑफलाइन प्रोसेस के चलते आपको अपना आधार नंबर शेयर नहीं करना पड़ता है.

offline kyc update
1 / 5

Advertisment

UIDAI का ऑफलाइन KYC प्रोसेस

UIDAI का ऑफलाइन KYC प्रोसेस2 / 5

बता दें कि UIDAI का ऑफलाइन KYC प्रोसेस उनकी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है और आप कुछ ही स्टेप्स में इसका फायदा उठाकर अपने आधार डेटा के साथ-साथ अपनी प्राइवेसी को भी सुरक्षित रख सकते हैं. इसकी मदद से उन जगहों पर भी KYC करवाने के लिए आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं जहां फिजिकल आधार कार्ड देना मजबूरी हो जाता है.

विज्ञापन

ऑफलाइन KYC के फायदे

ऑफलाइन KYC के फायदे3 / 5

यह तरीका पेपरलेस है और आपको अपना आधार कार्ड कहीं देना नहीं पड़ता है. इसके रहते आप बिना मोबाइल नेटवर्क या किसी OTP के भी KYC करवा सकते हैं. यही वजह है कि इसे ऑफलाइन KYC का नाम दिया गया है. इसे इस्तेमाल करें, तो आपको अपना आधार फिजिकली किसी को नहीं देना पड़ेगा. इसकी जगह ऑफलाइन KYC में एक सुरक्षित डिजिटल फाइल या QR कोड का इस्तेमाल होता है. इसके साथ ही आप तय कर सकते हैं कि ऑफलाइन KYC में आपका कौन सा डेटा शेयर किया जाए. वहीं अगर आप किसी को अपना आधार हैंडओवर करते हैं, तो कार्ड पर मौजूद सारी डिटेल के लीक होने का डर रहता है. इस प्रोसेस में बायोमेट्रिक्स जैसे कि फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन की जरूरत भी नहीं रहती। यही वजह है कि ऑफलाइन KYC काफी आसान हो जाती है. ऑफलाइन होते हुए भी UIDAI ने इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।इसमें केवाईसी फाइल डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होती है. ऐसे में किसी भी छेड़छाड़ को वेरिफिकेशन सॉफ्टवेयर तुरंत पकड़ लेता है.

कैसे करें ऑफलाइन KYC?

कैसे करें ऑफलाइन KYC?4 / 5

UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद अपना आधार और OTP के जरिए लॉगइन करें. डैशबोर्ड खुलने पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, वहीं नीचे स्क्रॉल करने पर आप Offline e-KYC के आइकॉन को देख पाएंगे, उस पर क्लिक करें. अब अपनी पसंद का 4 अंकों का एक Share Code बनाएं जैसे कि 1234. यह आपके पासवर्ड की तरह काम करेगा, जो कि ऑफलाइन फाइल खोलने के काम आएगा. शेयर कोड डालने के बाद Download बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपके कंप्यूटर या फोन पर .zip फाइल डाउनलोड हो जाएगी. इसमें आपका आधार डेटा सुरक्षित रूप से मौजूद होगा. अब जहां भी आपको KYC करवानी है जैसे कि बैंक, टेलीकॉम ऑपरेटर या अन्य संस्थान में ZIP फाइल और अपना बनाया हुआ 4 अंकों का शेयर कोड दे दें. संस्थान आपकी फाइल और कोड की मदद से आपका ऑफलाइन KYC पूरा कर देगी.

विज्ञापन

ये बातें ध्यान रखनी चाहिए

ये बातें ध्यान रखनी चाहिए5 / 5

ऑफलाइन KYC का तरीका इस्तेमाल करते हुए जरूरी है कि आप तीन बातों का खासतौर पर ध्यान रखें. ऑफलाइन KYC के लिए आप जो चार अंकों का कोड बनाते हैं, वह आपके आधार की चाबी है. ऐसे में उस कोड को सही जगह पर ही शेयर करें. UIDAI की साइट से आपकी आधार फाइल .Zip फॉर्मैट में डाउनलोड होती है. इस फॉर्मेट को बदलें नहीं और न ही उसके नाम में किसी तरह का बदलाव करें. यह फाइल हमेशा वैध नहीं रहती. ऐसे में KYC करवाते समय नई फाइल डाउनलोड करना अच्छा रहता है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन