तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट के जाल ने लोगों की जिंदगी को बदला है. वक्त के साथ भारतीय यूजर्स की पसंद भी बदली है. हाल ही में सामने आए इंटरनेट सर्च पैटर्न की रिपोर्ट में काफी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. एआई और चैट जीपीटी के दौर में भारतीय यूजर्स इंटरनेट पर क्या देखना पसंद करते हैं, देखें लिस्ट
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च

2 / 9
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वालों में गूगल पहले नंबर पर है. कुछ भी सर्च करने के लिए यूजर्स गूगल का भी इस्तेमाल करते हैं. कुछ पढ़ना हो, कुछ ढूंढना हो, देश-दुनिया की खबरों में दिलचस्पी हो तो सबसे पहले गूगल पर सर्च करते हैं लोग
सर्च में दूसरे नंबर पर यूट्यूब

3 / 9
सोशल मीडिया रील्स के बढ़ते क्रेज के कारण यूट्यूब इंटरनेट पर सर्च के मामले में गूगल के बाद नंबर दो पर काबिज है. मुफ्त इंटरनेट के दौर में मोबाइल पर यूट्यूब प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा सर्च होता है. लोग गाने सुनने की वजह वीडियो ज्यादा देखना पसंद करते हैं.
इंस्टाग्राम का सर्च में तीसरा स्थान

4 / 9
मोबाइल पर इंस्टाग्राम रील की दीवानगी भारतीय यूजर्स के सिर चढ़कर बोल रही है. थोड़ी सी फुरसत मिलते ही यूजर्स इंस्टाग्राम की रील्स को सर्च करने लगते हैं. इंटरनेट पर सर्चिंग लिस्ट में इंस्टाग्राम गूगल और यूट्यूब के बाद तीसरे नंबर पर विराजमान है.
चौथे स्थान पर व्हाट्सएप का कब्जा

5 / 9
सूचना तंत्र के युग में व्हाट्सएप ने अहम भूमिका निभाते हुए इंटरनेट पर सर्च की लिस्ट में चौथे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. व्हाट्सएप अब केवल पर्सनल चैट या मैसेज का टूल नहीं रहा, कंपनियों के टॉप टू बॉटम के मैसेज भी अब व्हाट्सएप पर ही शेयर होते हैं.
चैटजीपीटी का सर्च लिस्ट में पांचवा स्थान

6 / 9
एआई युग में चैटजीपीटी ने बहुत कम समय में यूजर्स को दीवाना बना लिया है. तकनीक के दौर में कुछ भी करने से पहले चैटजीपीटी पर सर्च करना यूजर्स की आदत में शुमार हो चुका है. चाहे नौकरी की तैयारी हो, रिज्यूम बनाना हो, सीवी अपडेट करना हो, चैटजीपीटी मददगार साबित हो रहा है.
क्रिकबज लिस्ट में छठे स्थान पर

7 / 9
भारत में क्रिकेट की दीवानगी को देखते हुए खेल वेबसाइट क्रिकबज इंटरनेट की सर्च लिस्ट में छठे स्थान पर मौजूद है. आईपीएल शुरू होने के बाद क्रिकेट के दीवानगी में और इजाफा देखने को मिला. अब टी 20 महिला वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. 14 जून को भारत-पाकिस्तान का मैच का अभी से क्रेज है.
अमेजन-फ्लिपकार्ट सातवें नंबर पर

8 / 9
इंटरनेट सर्च की बात हो और शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं. शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट ने भी इंटरनेट की सर्च लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. ऑनलाइन खरीददारी के बढ़ते रुझान को देखते हुए लोग अब घर बैठे सामान खरीदने को ज्यादा तवज्जो देते हैं.
फेसबुक, लिंक्डइन और एक्स आखिरी 10 में

9 / 9
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, लिंक्डइन और एक्स भी इंटरनेट सर्च में टॉप 10 के आखिरी तीन स्पॉट में शामिल हैं. फेसबुक पर भी रील्स का चलन बढ़ा है. नौकरी के ऑप्शन ढूंढने के लिए लिंक्डइन सबसे बेहतर प्लेटफार्म साबित हो रहा है. ताजा सूचनाओं के लिए एक्स सबसे बेहतर ऐप है.