
1 / 7
Holi Special Trains Timings: भारतीय रेलवे ने होली के लिए 1410 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से 285 ट्रेनें पूर्व मध्य रेल (ECR) जोन 1 मार्च से 22 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए दिल्ली और मुंबई से चलाएगा। वहीं सेंट्रल रेलवे 186 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिनमें से 94 ट्रेनें होली स्पेशल हैं और बाकी 92 अन्य स्पेशल सेवाएं हैं।

2 / 7
बता दें कि यह 186 ट्रेनें मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलेंगी। वहीं पुणे से नागपुर, बनारस (वाराणसी), गोरखपुर, समस्तीपुर, दानापुर, सुल्तानपुर जैसे शहरों के लिए चलेंगी।होली के त्योहार पर अन्य राज्यों में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अपने घर वापस जा सकें, इसलिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चल रहा है।

3 / 7
बता दें कि ट्रेन नंबर 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते बिहार जाती है। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 फरवरी और 3 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन 3 बजकर 25 मिनट पर डीडीयू, 6 बजकर 55 मिनट पर पाटलिपुत्र, 7 बजकर 55 मिनट पर हाजीपुर और रात 11 बजकर 45 मिनट पर समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01044 समस्तीपुर से 26 फरवरी और 5 मार्च को देररात 3 बजे चलेगी और सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर हाजीपुर, 6 बजकर 10 मिनट पर पाटलिपुत्र, 10 बजकर 50 मिनट पर डीडीयू और अगले दिन 4 बजकर 25 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

4 / 7
ट्रेन नंबर 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर 05557 रक्सौल से 10 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी, जो रात करीब 12 बजे हाजीपुर, एक बजकर 5 मिनट पर पाटलिपुत्र, अलसुबह 5 बजे डीडीयू होते हुए तीसरे दिन तीसरे दिन सुबह 5 बजकर 50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 05558 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 मार्च से 2 अप्रैल के बीच हर गुरुवार को सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर डीडीयू, 10 बजे पाटलिपुत्र, 11 बजकर 5 मिनट पर हाजीपुर और शाम 4 बजकर 50 मिनट पर रक्सौल पहुंचेगी।

5 / 7
ट्रेन नंबर 05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर 05585 सहरसा से 6 मार्च से 27 मार्च के बीच हर शुक्रवार को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। रात 9 बजे समस्तीपुर, 11 बजकर 15 मिनट पर हाजीपुर पहुंचेगी और अगले दिन 12 बजकर 50 मिनट पर पाटलिपुत्र और सुबह 5 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 5 बजकर 30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05586 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 8 मार्च से 29 मार्च के बीच हर रविवार को शाम 4 बजकर 35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन रात 8 बजकर 5 मिनट पर डीडीयू, तीसरे दिन रात 12 बजकर 5 मिनट पर पाटलिपुत्र, 12 बजकर 55 मिनट पर हाजीपुर, सुबह 4 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 9 बजे सहरसा पहुंचेगी।

6 / 7
ट्रेन नंबर 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर 04731 श्रीगंगानगर से 1 मार्च से 30 मार्च तक हर रविवार को दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर गोरखपुर, शाम 7 बजकर 22 मिनट पर हाजीपुर, रात 11 बजकर 30 मिनट पर समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04732 समस्तीपुर से 3 मार्च से 31 मार्च के बीच हर मंगलवार को रात 2 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। 3 बजकर 10 मिनट पर हाजीपुर, 8 बजकर 15 मिनट पर गोरखपुर रुकेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

7 / 7
ट्रेन नंबर 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल डीडीयू-आगरा फोर्ट- कोटा के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर 09447/48 अहमदाबाद से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को और वापसी में ट्रेन नंबर 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अपने पुराने समय एवं स्टॉपेज के अनुसार दौड़ेगी। यह दोनों ट्रेनें मुंबई, पुणे, दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के लिए चलेंगी। ट्रेनें फरवरी के आखिर से मार्च के मध्य तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।