
1 / 11
विश्व की सैन्य ताकत में कौन सा देश किस पायदान पर है, यह जानना बेहद दिलचस्प है. आइए जानते हैं वैश्विक सैन्य रैंकिंग और भारत की स्थिति के बारे में.

2 / 11
चीन के पास 20,35,000 सक्रिय सैनिकों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी सेना है. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का रक्षा बजट 235 बिलियन डॉलर है और यह सीधे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नियंत्रण में काम करती है.

3 / 11
भारत 14,76,000 एक्टिव सैनिकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बना हुआ है. भारत का रक्षा बजट 74.4 बिलियन डॉलर है और देश अब तेजस जैसी स्वदेशी तकनीक पर तेजी से जोर दे रहा है.

4 / 11
अमेरिका के पास 13,16,000 सक्रिय सैनिक हैं और इसका रक्षा बजट 968 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा है. अमेरिकी सेना के पास दुनिया भर के 80 से अधिक देशों में सैन्य अड्डे मौजूद हैं.

5 / 11
उत्तर कोरिया 12,80,000 सक्रिय सैनिकों के साथ चौथे नंबर पर आता है. किम जोंग-उन के नेतृत्व में यह सेना आधुनिक मिसाइलों और परमाणु हथियारों के विस्तार पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है.

6 / 11
रूसी सेना के पास 11,34,000 एक्टिव सैनिक हैं और इसने अपनी भर्ती प्रक्रिया को अब पूरे साल के लिए खोल दिया है. ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026 में रूस को दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना का दर्जा मिला है.

7 / 11
रूस के साथ जारी जंग के कारण यूक्रेन के पास अब 730,000 सक्रिय सैनिक हैं. कड़ाके की ठंड और ऊर्जा संकट के बावजूद यूक्रेनी सेना तकनीकी रूप से काफी उन्नत होकर मैदान में डटी हुई है.

8 / 11
पाकिस्तान के पास 660,000 सक्रिय सैनिक हैं और इसका रक्षा बजट 8.4 बिलियन डॉलर है. पाकिस्तानी सेना का प्रभाव देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी काफी ज्यादा माना जाता है.

9 / 11
ईरान के पास 610,000 सक्रिय सैनिक हैं जो इसे मध्य पूर्व का सबसे शक्तिशाली सैन्य देश बनाते हैं. ईरानी सेना के पास भारी मात्रा में टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और आधुनिक रॉकेट प्रोजेक्टर का जखीरा है.

10 / 11
इथियोपिया 5,03,000 सक्रिय सैनिकों के साथ दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है. यह पूर्वी अफ्रीका की सबसे प्रभावशाली सेना है जो आठ कमांड बलों के जरिए संचालित होती है.

11 / 11
दक्षिण कोरिया 5,00,000 सैनिकों के साथ दसवें नंबर पर है जहां हर स्वस्थ पुरुष के लिए सेना में काम करना अनिवार्य है. रक्षा बजट के मामले में यह काफी मजबूत है और ग्लोबल पावर इंडेक्स में टॉप-5 में आता है.