
1 / 6
IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के सामने इंग्लैंड की कड़ी चुनौती होगी. ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरने वाली है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव इन 4 खिलाड़ियों को बेंच पर बिठाने वाले हैं.

2 / 6
स्टार स्पिनर कुलदीप यादव सेमीफाइनल मुकाबले में भी प्लेइंग 11 से बाहर रह सकते हैं. भले ही वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन कुछ 2 से 3 मैचों में अच्छा नहीं रहा है, लेकिन उसके बाद भी कप्तान और कोच वरुण को ही बैक करेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ चक्रवर्ती का रिकॉर्ड भी अच्छा है.

3 / 6
जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में मोहम्मद सिराज सेमीफाइनल मुकाबले में भी बेंच ही गर्म करते हुए नजर आने वाले हैं. सिराज ने पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था.

4 / 6
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी प्लेइंग 11 से बाहर बैठने वाले हैं. सुंदर का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल के साथ ही उतरने वाली है. अक्षर का रिकॉर्ड भी अब तक बहुत शानदार रहा है.

5 / 6
रिंकू सिंह भले ही पिता के निधन के बाद दोबारा टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में उनकी वापसी होनी बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है. संजू सैमसन की धमाकेदार पारी के बाद तो रिंकू को बाहर ही बैठना पड़ेगा.

6 / 6
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.