
1 / 6
IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना फॉर्म में चल रही इंग्लिश टीम से होगी. इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की मैनेजमेंट बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. टीम की प्लेइंग 11 में शामिल 5 स्टार खिलाड़ी पिछले कुछ मुकाबलों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

2 / 6
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन बिल्कुल भी नहीं आ रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 80 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर सेमीफाइनल मुकाबले में भी वो बुरी तरह से फेल होते हैं, तो अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा.

3 / 6
कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भले ही रन आ रहे हों, लेकिन वो बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जा रहा है. सूर्या की फॉर्म भी इसी वजह से सवालों के घेरे में नजर आ रही है.

4 / 6
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने लीग स्टेज में कमाल का प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया था, लेकिन सुपर 8 में किशन के बल्ले से रन नहीं आए हैं. ऐसे में अगर वो सेमीफाइनल में भी स्कोर नहीं करते हैं, तो भारत मुश्किल में आ जाएगी.

5 / 6
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी लीग स्टेज में कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन सुपर 8 में बुरी तरह से फेल हो गए हैं. मुख्य गेंदबाज होने के कारण चक्रवर्ती की फॉर्म फिलहाल टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी परेशानी का विषय है. पिछले 3 मैचों में उन्होंने 122 रन लुटा दिए हैं.

6 / 6
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी अंत के ओवरों में बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं नजर आ रहे हैं. पावरप्ले में अर्शदीप के ओवर अच्छे जा रहे हैं, लेकिन डेथ ओवरों में वो रन भी लुटा रहे हैं. जिसके कारण ही उनकी फॉर्म भी फिलहाल चिंता का विषय है.