Protein Rich Foods: शरीर की मरम्मत के लिए, मांसपेशियों के विकास और के लिए और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने के लिए हमें प्रोटीन की आवश्यक्ता होती है. प्रोटीन सेहत को अच्छा रखता है और वजन कम करने के साथ ही शरीर को मजबूती देने में भी मददगार होता है. ऐसे में प्रोटीन (Protein) को खानपान का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है. यहां प्रोटीन से भरपूर ऐसे 10 फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें खाने पर शरीर को ढेर सारा प्रोटीन मिलता है और आप आसानी से अपना प्रोटीन इंटेक पूरा कर सकते हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये फूड्स.

2 / 11
प्रोटीन से भरपूर फूड्स में सोया चंक्स और सोयाबीन शामिल हैं. 100 ग्राम सोया से शरीर को 52 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है.

3 / 11
100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट से शरीर को 31 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है. इसमें फैट कम होता है और यह लीन प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है.

4 / 11
पनीर को भी प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत कहा जा सकता है. 100 ग्राम प्रोटीन से शरीर को 18 से 23 ग्राम के बीच प्रोटीन मिल जाता है.

5 / 11
प्रोटीन से भरपूर होते हैं अंडे. एक उबले अंडे (Boiled Egg) में 6 ग्राम तक प्रोटीन होता है. ऐसे में अंडे शुद्ध प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं.

6 / 11
प्रोटीन पाने के लिए दाल भी खाई जा सकती है. दाल, राजमा और छोले वगैरह को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.

7 / 11
100 ग्राम मूंगफली से शरीर को 26 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है. मूंगफली को सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छी होती है.

8 / 11
मछली भी प्रोटीन के स्त्रोतों में शामिल है. 100 ग्राम मछली, जैसे टूना या सैल्मन, से शरीर को 20 से 25 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स खासतौर से भरपूर मात्रा में होते हैं.

9 / 11
कद्दू के बीज भी प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं. 100 ग्राम कद्दू के बीज खाए जाएं तो इनसे शरीर को 30 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.

10 / 11
शरीर को प्रोटीन मिले इसके लिए ग्रीक योगर्ट भी खाया जा सकता है. ग्रीट योगर्ट अगर 100 ग्राम खाया जा रहा है तो इससे शरीर को 10 से 15 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.

11 / 11
100 ग्राम बादाम से 21 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है. इसे स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है. बादाम विटामिन ई के भी भरपूर स्त्रोत होते हैं.