
1 / 7
Rectal Cancer Symptoms: मलाशय का कैंसर तब होता है जब रेक्टम यानी मलद्वार में कैंसर की सेल्स पनपने लगती हैं. इससे दर्द तो होता ही है, साथ ही व्यक्ति के मलत्याग करने के तरीके और मल में भी असर नजर आने लगता है. मलाशय के कैंसर (Malashay Ka Cancer) में कैंसर की सेल्स धीरे-धीरे पनपती हैं और रेक्टम के साथ ही आंतों को भी प्रभावित कर सकती हैं और शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए मलाशय के कैंसर की क्या पहचान है और कैसे पता चलेगा कि आपको मलाशय का कैंसर हो गया है.

2 / 7
मलाशय का कैंसर हो जाने पर शरीर पर अलग-अलग लक्षण नजर आने लगते हैं. इस कैंसर का एक लक्षण है रेक्टल ब्लीडिंग होना. इसमें रेक्टम से खून निकलने लगता है.

3 / 7
डायरिया हो सकता है या फिर कब्ज हो सकता है. मलाशय का कैंसर होने पर व्यक्ति इन दोनों में से किसी एक दिक्कत से प्रभावित हो सकता है और यह दिक्कत कई दिनों तक बनी रहती है.

4 / 7
मल में बदलाव नजर आ सकता है. मलत्याग करने की आदतों या तरीकों में बदलाव आ सकता है और मल में खून नजर आ सकता है.

5 / 7
रेक्टल कैंसर होने पर मल पेंसिल की तरह पतला आने लगता है. यह रेक्टल कैंसर का एक बड़ा लक्षण हो सकता है.

6 / 7
हर समय थकान महसूस होती है और शरीर में कमजोरी होने लगती है. व्यक्ति को महसूस होता है जैसे बदन टूट रहा है.

7 / 7
पेट में दर्द महसूस होता है. यह दर्द कभी-कभी बहुत तीव्र हो सकता है. इसके अलावा, बिना कोशिश किए वजन कम होने लगता है.