Kharrate Kyu Aate Hai: खर्राटे का मतलब हमेशा बीमारी नहीं होता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो रात के समय अक्सर ही खर्राटे लेते हैं. खर्राटे नाक या मुंह से आने वाली तेज आवाज है जो नींद में निकलती है. अक्सर खर्राटे लेने वाले को यह महसूस नहीं होता कि वह खर्राटे ले रहा है लेकिन आस-पास वालों को आवाज आती है और नींद खराब होती है. लेकिन, खर्राटे (Snoring) अगर बहुत तेज आएं और बहुत ज्यादा आएं तो यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है.

2 / 7
खर्राटे आना आमतौर पर नॉर्मल होता है, लेकिन अगर व्यक्ति को बहुत तेज खर्राटे आ रहे हैं तो यह स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) हो सकता है. स्लीप एपनिया एक डिसोर्डर है जिसका मतलब है कि व्यक्ति की श्वसन नली में ब्लॉकेज हो गई है.

3 / 7
स्लीप एपनिया हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और हर समय शरीर में थकान रहने की वह हो सकता है.

4 / 7
खर्राटे आना तब गंभीर होता है जब व्यक्ति को खर्राटे लेते हुए सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है.

5 / 7
अगर रातभर खर्राटे लेने के बाद सुबह सिर में दर्द महसूस होता है, गले में दर्द रहता है या उठने ही मुंह दर्द होता है तो यह गंभीर है.

6 / 7
खर्राटे लेने वाले व्यक्ति की रात में अगर नींद पूरी नहीं होती है, बार-बार नींद खुलती है या ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होती है तो यह स्लीप एपनिया हो सकता है.

7 / 7
अगर आपको खर्राटे आते हैं और स्लीप एपनिया के लक्षण (Sleep Apnea Symptoms) दिखने लगे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.