High BP Kaise Kam Kare: हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन कहा जाता है. हाई बीपी की दिक्कत में धमिनयों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है. अगर हाई ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बना रहे तो रक्त धमनियों को परमानेंट डैमेज हो सकता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक की नौबत आ सकती है. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की दिक्कत हो तो क्या करें और क्या खाने पर हाई बीपी कम होगा जानिए यहां.

2 / 7
हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए पानी पिएं. शरीर में पानी की कमी होने पर खून गाढ़ा होने लगता है जिससे बीपी बढ़ता है. ऐसे में 1-2 गिलास पानी पीने पर शरीर से अतिरिक्त सोडियम निकलता है.

3 / 7
डार्क चॉक्लेट खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. इसमें फ्लेवेनॉइड्स होते हैं जो रक्त वाहिनियों को फैलाने में मदद करते हैं.

4 / 7
कच्चा लहसुन खाकर भी हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है. कच्चा लहसुन नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाता है जिससे बीपी कम होता है.

5 / 7
हाई ब्लड प्रेशर के कारण अगर चक्कर आने लगा है तो केला खा सकते हैं. केला खाने पर धमनियों को आराम मिलता है.

6 / 7
हाई ब्लड प्रेशर में नारियल का पानी पीने पर भी फायदा मिलता है. नारियल का पानी पीने से सोडियम कम होकर बीपी संतुलित होने में मदद मिलती है.

7 / 7
हाई ब्लड प्रेशर में गहरी सांस लें, आराम करें, पैरों क गर्म पानी में डालें और हाथ-मुंह धोएं. इससे भी बीपी कम होने में मदद मिलती है.