Heatwave Alert: दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. इससे कामकाजी लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सुबह से लेकर दोपहर में चलने वाली गर्म हवाओं से वैसे ही लोगों की तबीयत बिगड़ रही है. इसलिए आप भी बिल्कुल भी लापरवाही ना करें और लू से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें. खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. अगर आप भी रोजाना धूप में बाहर निकलते हैं या गर्मी को हल्के में लेते हैं तो आज ही अपनी कुछ आदतें बदल लें.
लू लगने के शुरुआती संकेत

3 / 7
अगर आपको लू लग गई है तो आपके सिर में दर्द, चक्कर आना, प्यास लगना, शरीर कमजोर होना या उल्टी का मन होना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. कई बार तेज बुखार भी आ जाता है.
खाली पेट घर से बाहर ना निकलें

4 / 7
कई लोग सुबह बिना कुछ खाए ऑफिस या काम पर निकल जाते हैं. इससे शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है और बाहर जाने से पहले हल्का नाश्ता जरूर करें.
पानी कम पीने की गलती न करें

5 / 7
गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है. इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ORS जैसे ड्रिंक्स को अपने आहार में शामिल करें.
चाय-कॉफी और जंक फूड कम करें

7 / 7
बहुत ज्यादा चाय, कॉफी और तला-भुना खाना शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है. इसलिए गर्मियों में हल्का और पानी से भरपूर खाना खाएं और ठंडी तासीर वाली चीजें अपने आहार में शामिल करें.