सुबह उठते ही फटने लगता है सिर? ये सामान्य दर्द नहीं हो सकता

Headache Sign: सुबह उठते ही होने वाला तेज सिरदर्द हर बार नॉर्मल नहीं हो सकता. अगर दर्द लगातार बना रहे या इसके साथ दूसरे लक्षण भी दिखें तो बिना देरी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. ऐसा करने से वक्त पर इलाज हो सकता है.

Early Warning Signs of Brain Tumor
1 / 7
सुबह उठते ही फटने लगता है सिर? Image Credit- Freepik

Early Morning Headache: सुबह उठते ही सिर दर्द होना कई लोगों के लिए आम बात बन चुकी है. कुछ लोग इसे नींद पूरी न होने, तनाव या थकान का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर रोज सुबह उठते ही सिर भारी लगे, तेज दर्द हो या ऐसा महसूस हो कि सिर फट रहा है, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. कई बार यह शरीर में छिपी गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत भी हो सकता है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर होना

हाई ब्लड प्रेशर होना 2 / 7

अगर सुबह उठते ही सिर के पीछे या पूरे सिर में तेज दर्द महसूस होता है तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है. रातभर ब्लड प्रेशर बढ़ा रहने पर सुबह दर्द ज्यादा महसूस होता है.

विज्ञापन

स्लीप एपनिया की समस्या

स्लीप एपनिया की समस्या3 / 7

कुछ लोगों को सोते समय सांस रुकने की समस्या होती है, जिसे स्लीप एपनिया कहा जाता है. इस वजह से शरीर को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और सुबह सिर दर्द, थकान और चक्कर जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

माइग्रेन का अटैक

माइग्रेन का अटैक4 / 7

माइग्रेन का दर्द अक्सर सुबह ज्यादा बढ़ जाता है. इसमें सिर के एक हिस्से में तेज दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, रोशनी से परेशानी और कमजोरी हो सकती है. नींद की कमी, तनाव और गलत खानपान माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर या न्यूरोलॉजिकल समस्या

ब्रेन ट्यूमर या न्यूरोलॉजिकल समस्या5 / 7

हर सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर नहीं होता, लेकिन अगर सुबह का दर्द लगातार बढ़ रहा हो, साथ में उल्टी, धुंधला दिखना, शरीर में कमजोरी या बोलने में दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. इसे भी पढ़ें- 2-3 हफ्ते रहने वाली ये 5 दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण, तुरंत कराएं जांच

आंखों की कमजोरी या ज्यादा स्क्रीन टाइम

आंखों की कमजोरी या ज्यादा स्क्रीन टाइम6 / 7

लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है. इससे रातभर आंखों की मांसपेशियों में तनाव बना रहता है और सुबह सिर दर्द हो सकता है. अगर सिर दर्द के साथ आंखों में जलन या धुंधलापन हो तो आंखों का टेस्ट करवाएं.

विज्ञापन

किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें?

किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें?7 / 7

अगर आपके शरीर में सिर दर्द के अलावा ये संकेत नजर आएं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. इस दौरान बार-बार उल्टी होना, धुंधला दिखना, बोलने में परेशानी, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन या दर्द होना आदि.

इसे भी पढ़ें- क्या स्मार्टफोन कमजोर कर रहा है आपकी याद्दाश्त? जानिए क्या है गूगल इफेक्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन