सोने से पहले छोटी इलायची चबाने से क्या होगा? शरीर में दिखेंगे ये 5 बदलाव
Chhoti Elaichai Chabane Ke Fayde:सोने से पहले छोटी इलायची चबाना एक आसान और हेल्दी आदत हो सकती है. इससे पाचन, मुंह की बदबू और नींद जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.

Green Cardamon Eating Benefits: किचन में इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची सिर्फ खाने की खुशबू बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. आयुर्वेद में इलायची को पाचन सुधारने और शरीर को रिलैक्स रखने वाला मसाला बताया गया है. अगर आप रोज रात को सोने से पहले 2 छोटी इलायची चबाते हैं तो इससे शरीर में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
मुंह के लिए फायदेमंद
2 / 6छोटी इलायची नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है. इसे चबाने से मुंह की बदबू कम हो सकती है और सुबह सांसों में ताजगी बनी रहती है. इसे भी पढ़ें-
पाचन रहेगा बेहतर
3 / 6रात में खाना खाने के बाद कई लोगों को गैस, अपच और भारीपन महसूस होता है. छोटी इलायची पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. यह पेट को हल्का महसूस कराने और खाने को आसानी से पचाने में अच्छी मानी जाती है.
अच्छी नींद आने में मदद
4 / 6इलायची की खुशबू दिमाग को शांत करने में मदद कर सकती है. सोने से पहले इसे चबाने से तनाव कम महसूस हो सकता है, जिससे नींद बेहतर आने में सहायता मिल सकती है.
शरीर को शांत करना
5 / 6छोटी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं और शांत करते हैं. अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए तो काफी हद तक फायदा हो सकता है.
गले और सांस की परेशानी में राहत
6 / 6मौसम बदलने पर गले में खराश या सांस लेने में हल्की परेशानी हो सकती है. ऐसे में इलायची चबाने से गले को आराम मिल सकता है. इसकी गर्म तासीर और खुशबू सांसों को ताजगी देने में मदद करती है. इसे भी पढ़ें-
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.