What Happens If You Not Drink Water: पानी हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी है. इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कि जा सकती है. इसलिए कई लोग अपने पानी का बहुत ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार बीजी शेड्यूल या लापरवाही की वजह से लोग पूरा दिन पानी नहीं पी पाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर 1 दिन पानी ना पिया जाए तो शरीर पर क्या असर पड़ता है? क्या यह सिर्फ प्यास तक सीमित रहता है या सेहत को कोई गंभीर नुकसान भी हो सकता है?

2 / 7
24 घंटे पानी ना मिलने पर शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है और इंसान को प्यास लगने की समस्या भी शुरू हो जाती है. मुंह के साथ होंठ सूखना शुरू हो जाते हैं और पेशाब पीला आने लगता है.

3 / 7
सिरदर्द और चक्कर आना भी शुरू हो जाते हैं. पानी की कमी से दिमाग, ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो प्रभावित होते हैं, जिससे सिर भारी लग सकता है और चक्कर आने लगते हैं.

4 / 7
थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है. पानी ना मिलने से शरीर का एनर्जी लेवल भी कम होने लगता है. इससे सुस्ती, काम में मन ना लगना और शरीर भारी लगने लगता है.

5 / 7
पाचन खराब हो सकता है, क्योंकि पानी की वजह से पेट साफ रहता है. अगर आप 1 दिन पानी नहीं पिएंगे तो आपको कब्ज की समस्या या गैस और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है.

6 / 7
आंखों पर असर भी दिखने लगता है और जलन भी होने लगती है. अगर आपकी आंखों में जलन या कम दिखने की समस्या शुरू हो गई है तो इसका मतलब है कि आपने पानी कम मात्रा में पिया है.

7 / 7
एक बार अगर पानी कम पी लिया तो आमतौर पर जानलेवा नहीं होता, लेकिन इससे कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. अगर यह संख्या बढ़ जाए तो आपको रूसी की समस्या हो सकती है.