
1 / 6
आप भी इस शुक्रवार ओटीटी पर नई फिल्में-सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है. 27 फरवरी को OTT पर 1, 2 नहीं बल्कि 5 फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होने वाली है, जिसे आप वीकेंड पर इंजॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम 'एक्यूज्ड' का आता है, यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी में आपको एक मशहूर डॉक्टर की कहानी दिखाई गई है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती है. आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

3 / 6
दूसरे स्थान पर 'सीक्रेट स्टोरीज: रोसलिन' का नाम मौजूद है. इस सीरीज में आपको 17 साल की रोसलिन की कहानी दिखाई गई है. दरअसल, सीरीज में दिखाया गया है कि एक हरी आंखों वाला व्यक्ति सपने में आता है और फिर वैसा ही दिखने वाला व्यक्ति उसकी असल जिंदगी में भी आता है. इस फिल्म की कहानी सपने और हकीकत के बीच उलझ कर रह जाती है. अगर आप यह सीरीज देखना चाहते हैं, तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

4 / 6
तीसरे नंबर पर 'अबार प्रोलॉय 2' आता है. यह एक बंगाली क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका पहला पार्ट लोगों को खूब पसंद आया था. इसमें दिखाया गया है कि अधिकारी अनिमेष दत्ता एक घोटाले और अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नजर आते हैं. 27 फरवरी को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

5 / 6
चौथे नंबर पर 'थडम' फिल्म का नाम शुमार है. यह फिल्म तमिलनाडु के गांव पर आधारित है, जिसमें आपको रोमांचक थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. दरअसल, इस फिल्म की कहानी साल 1999 में हुई रहस्यमयी हत्याओं पर आधारित है. यह मूवी एक्शन और सस्पेंस से भरी हुई है. आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देख सकते हैं.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' का आता है. इस फिल्म की कहानी एक बंद होते स्कूल को बचाने की है. इसमें दिखाया गया है कि स्कूल के प्रिंसिपल स्कूल को बचाने के लिए पुराने छात्रों से मदद मांगते हैं और स्कूल को बचाते हैं. इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है. यह फिल्म 27 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होने वाली है.