
1 / 6
Popular Film: आजकल बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों में ग्रीन स्क्रीन और वीएफएक्स कूट-कूटकर भरा होता है, लेकिन वो स्टूडियो में बैठकर ही बना दिया जाता है. पहले के समय में ऐसा नहीं होता था और फिल्ममेकर एक फिल्म को बनाने में जी जान लगा देते थे. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिए 500 एकड़ में मक्का का खेत उगाकर शूटिंग की गई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

2 / 6
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'इंटरस्टेलर' है.

3 / 6
फिल्म 'इंटरस्टेलर' को बनाने के लिए 500 एकड़ जमीन किराए पर ली गई और वहां मक्का की फसल बोई गई थी. इस प्रोजेक्ट पर करीब 1 लाख डॉलर खर्च हुए थे.

4 / 6
फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म को बनाने में 65 मिलियन डॉलर (1500 करोड़ रुपये) खर्च हुए थे. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 677 मिलियन डॉलर (6200 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया था.

5 / 6
साल 2014 में आई फिल्म के रनटाइम की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट है. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.7 की रेटिंग मिली है.

6 / 6
अब अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं.