
1 / 7
Latest OTT Release This Weekend: वीकेंड को शानदार बनाने के लिए ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज ने दस्तक दी है. सोशल मीडिया पर ये फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्में और सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन्हें देखकर आपका वीकेंड भी धमाकेदार बन जाएगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं?

2 / 7
नेटफ्लिक्स की 'स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5' का वॉल्यूम 2 रिलीज हो चुका है. काफी पहले से ऑडियंस को इसका इंतजार था, अब फाइनली ये रिलीज हो चुकी है. इसमें नेल फिशर, एलेक्स ब्रेक्स और जेक कोनेली लीड रोल में नजर आए हैं.

3 / 7
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' जी5 पर रिलीज हो चुकी है. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब इस फिल्म ने ओटीटी पर भी कब्जा कर लिया है.

4 / 7
तमिल क्राइम कॉमेडी फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. जेके चंद्रू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं. कीर्ति के साथ फिल्म में राधिका सरथकुमार लीड रोल में हैं.

5 / 7
'हैप्पी एंड यू नो इट' डॉक्यूमेंट्री फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में आपको संगीत की दुनिया देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के खूब चर्चे हैं.

6 / 7
तेलुगु ड्रामा फिल्म 'आंध्रा किंग तालुका' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें राम पोथिनेनी, भाग्यश्री बोरसे और उपेंद्र राव लीड रोल में नजर आए हैं.

7 / 7
कोरियन वेब सीरीज 'कैशेरो' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें ली जुन्हो, किम हये जून और किम ब्युंग चुल लीड रोल में हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये बेस्ट चॉइस है.