
1 / 9
Grammy Awards Prize Money: ग्रैमी अवॉर्ड 2026, अमेरिका के लॉस एजिल्स में 1 फरवरी को होगा. यह संगीत जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है. इस अवॉर्ड के विजेता को क्या धन राशि भी मिलती है या नहीं, यह सवाल काफी लोगों के मन में होगा, जिसके बारे में आज हम बात करेंगे.

2 / 9
Grammy Awards 2026, अमेरिका के Los Angles में होने वाला है. यह संगीत जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है, जो की 1 फरवरी को इंटरनेशनल ऑडियन्स और 2 फरवरी को भारतीय लोगों के लिए सीधा प्रसारण होगा. (Credit- Printerest)

3 / 9
हर साल दुनिया भर के कलाकार इस सुनहरी ट्रॉफी के लिए मेहनत करते हैं. लेकिन क्या ग्रैमी जीतने पर विजेता को सीधे पैसे मिलते हैं? और यह ट्रॉफी कितनी कीमती है? आइए सरल शब्दों में जानते हैं. (Credit- Printerest)

4 / 9
सबसे पहले आप यह जान लें कि Grammy Award जीतने पर विजेता को किसी प्रकार की कोई धन राशि नहीं मिलती है. यह पुरस्कार सिर्फ सम्मान और ट्रॉफी के रूप में दिया जाता है. नोबेल या पुलित्जर जैसे कुछ अन्य पुरस्कारों में लाखों रुपये का नकद इनाम होता है, लेकिन ग्रैमी में ऐसा नहीं है. (Credit- Printerest)

5 / 9
ग्रैमी जीतना कलाकार की कमाई को बहुत बढ़ा देता है. इसे "ग्रैमी बाउंस" कहते हैं. अवॉर्ड जीतने के बाद एल्बम की बिक्री तेजी से बढ़ती है, कॉन्सर्ट टिकट महंगे हो जाते हैं, और स्पॉन्सरशिप के मौके मिलते हैं. (Credit- Printerest)

6 / 9
जैसे कि ग्रैमी जीतने पर कुछ कलाकारों की कॉन्सर्ट कमाई 50% से 300% तक बढ़ गई है. प्रोड्यूसर और सॉन्गराइटर को भी ज्यादा फीस मिलने लगती है. तो सीधे पैसे नहीं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से बहुत फायदा होता है. (Credit- Printerest)

7 / 9
अगर सुनहरी ट्रॉफी की बात करें तो यह देखने में बेहद शानदार लगती है. यह देखने में ग्रामोफोन जैसी लगती है. लेकिन बनाने में इसकी लागत सिर्फ लगभग 800 डॉलर (करीब 65-70 हजार रुपये) है. (Credit- Printerest)

8 / 9
इसमें जिंक मिश्र धातु का इस्तेमाल होता है, जिसे 24 कैरेट सोने से प्लेट किया जाता है. इसे "ग्रैमियम" नाम की खास धातु से बनाया जाता है. हर ट्रॉफी को खुद हाथ से तैयार किया जाता है. ट्रॉफी बनाने वाले का नाम जॉन बिलिंग्स है. (Credit- Printerest)

9 / 9
हर साल 600-800 ट्रॉफी बनती हैं. लेकिन एक बार अवॉर्ड मिलने के बाद इसे बेचना मना है. रिकॉर्डिंग अकादमी के नियम कहते हैं कि ट्रॉफी बेची नहीं जा सकती, इसलिए इसकी बाजार कीमत शून्य मानी जाती है. ग्रैमी की यह ट्रॉफी सिर्फ ट्रॉफी नहीं बल्कि कलाकारों के करियर का जैकपॉट है. इसकी कीमत अवॉर्ड में मिलने वाली कई राशियों से ज्यादा है, क्योंकि यह अवॉर्ड कलाकारों के करियर के अन्य बंद दरवाजों की चाबी है. (Credit- Printerest)