
1 / 6
Grah Gochar on Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो कि भारत में दिखाई देगा. इसी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा. हालांकि, इस दिन दो और बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घट रही हैं. सबसे पहले चंद्र ग्रह और फिर मंगल ग्रह का गोचर होगा. यहां पर आप जान सकते हैं कि चंद्र ग्रहण के दिन होने वाले गोचर से किन 4 राशियों को लाभ होगा.

2 / 6
पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके बाद रात में 11 बजकर 2 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश होगा.

3 / 6
वृषभ राशि- 3 मार्च 2026 को होने वाले ग्रह गोचर से वृषभ राशि वालों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. सही समय पर डाइट लेने और दवाई खाने से हॉस्पिटल जाने से बचे रहेंगे. इसके अलावा धीरे-धीरे खर्च कम होंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे.

4 / 6
कर्क राशि- मंगल ग्रह और चंद्र ग्रह का चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) के दिन होने वाला गोचर कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. अगर आप धैर्य रखकर और बड़ों की सलाह लेने के बाद कामकाज से जुड़े फैसले लेंगे तो निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों में सुधार होगा.

5 / 6
धनु राशि- चंद्र ग्रहण के दिन मंगल और चंद्रमा का गोचर करना धनु राशि वालों के लिए लाभदायक साबित होगा. जमीन से जुड़े फैसले सही साबित होंगे. इसके अलावा मानसिक परेशानियों का अंत होगा, जिसकी वजह से शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा.

6 / 6
मीन राशि- मार्च महीने की शुरुआत से ही मीन राशि के जातक ग्रहों की कृपा से बचे रहेंगे. इसके अलावा 3 मार्च 2026 के आसपास कोई बड़ी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है. बता दें कि मेंटल हेल्थ इस दौरान सही रहेगी. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)