
1 / 7
नया साल शुरू होते ही स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका होने वाला है. जनवरी 2026 में एक नहीं, कई नए 5G स्मार्टफोन्स भारत में एंट्री लेने को तैयार हैं. मिड-रेंज से लेकर बजट और फ्लैगशिप सेगमेंट तक, हर कैटेगरी में नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे. अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए बेहद खास हो सकता है.

2 / 7
जनवरी 2026 की शुरुआत OPPO Reno 15 सीरीज से होने की उम्मीद है. इस नई लाइनअप में Reno 15, Reno 15 Pro और कॉम्पैक्ट Reno 15 Pro Mini शामिल हो सकते हैं, जो भारत में नया डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स लेकर आएंगे. इस बार OPPO का फोकस मजबूती पर ज्यादा रहेगा. Reno 15 सीरीज में All-Round Armour Body के साथ IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जो इसे प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में खास बनाएगी.

3 / 7
6 जनवरी को Xiaomi अपने पॉपुलर Redmi Note सीरीज की वापसी कराने जा रहा है. करीब एक साल के ब्रेक के बाद Redmi Note 15 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. Redmi Note 15 में AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, 5,000mAh से बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 25,000 रुपये बताई जा रही है.

4 / 7
इसी दिन 6 जनवरी को Realme 16 Pro सीरीज भी दस्तक दे सकती है. यह सीरीज परफॉर्मेंस, प्रीमियम लुक और तेज चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस करेगी. Realme, 16 Pro सीरीज को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में Redmi Note सीरीज के सीधे मुकाबले के तौर पर पेश कर सकता है.

5 / 7
बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए भी जनवरी में अच्छी खबर है. Poco अपनी नई Poco M8 और Poco M8 Pro सीरीज को इसी महीने लॉन्च कर सकता है.

6 / 7
Poco M8 सीरीज में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है, वो भी किफायती कीमत पर. Poco का फोकस इस सीरीज में वैल्यू-फॉर-मनी पर रहेगा, जिससे यह बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकती है.

7 / 7
इसके अलावा Xiaomi 17 Ultra आज चीन में लॉन्च होने जा रहा है. यह Xiaomi 17 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा. भारत में इसकी एंट्री जनवरी 2026 के आसपास हो सकती है.