---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Valentine Day 2026: Ex से बदला लेने का चिड़ियाघर ने दिया जबरदस्त ऑफर, कॉकरोच और बिल्ली करेंगे मदद

प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए पोलैंड का एक चिड़ियाघर गजब का ऑफर लेकर आया है. अब आप अपने एक्स का नाम मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच पर रखवा सकते हैं और उसे बिल्ली या मीरकैट को खिला सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस अनोखे ऑफर ने तहलका मचा दिया है.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 3, 2026 11:34
BREAK UP
चिड़ियाघर दे रहा अनोखा ऑफर. (Photo-News24 GFX)

Valentine Day Offer: फरवरी का महीना शुरू होते ही वेलेंटाइंस डे की तैयारियां जोरों पर हैं. प्यार में डूबे जोड़े इस दिन को खास मानते हैं, लेकिन जिनके लिए प्यार ने धोखा दिया है, उनके लिए अब एक मजेदार और अनोखा ऑफर सामने आया है. पोलैंड के एक चिड़ियाघर ने ऐसा क्रिएटिव तरीका निकाला है कि सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है. इस ऑफर में लोग अपने एक्स का नाम चिड़ियाघर में मौजूद कॉकरोच पर रखवा सकते हैं और उसे खाने का मौका भी दे सकते हैं!

पोलैंड का अनोखा एक्स-पेरेल ऑफर

पोलैंड के ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर ने 2023 में सबसे पहले इस अनोखे प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी. जू का यह ऑफर लोगों को अपने एक्स के नाम पर एक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को गोद लेने और उसे बिल्ली को खिलाने का मौका देता है. इस साल चिड़ियाघर ने इस कैंपेन को फिर से शुरू किया है और लोगों के लिए इसे और मजेदार बनाया है.

---विज्ञापन---

कैसे मिलता है यह मौका

चिड़ियाघर के फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है, “आपके एक्स के लिए एकदम सही तोहफा.” इस प्रोजेक्ट का मकसद लोगों को प्रतीकात्मक रूप से एक अध्याय बंद करने का मौका देना और साथ ही एक अच्छे काम में मदद करना है.

---विज्ञापन---

कॉस्ट और पैकेज विकल्प

50 ज्लॉटी (लगभग 1,290 रुपये) खर्च करके कोई भी प्रतिभागी एक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को गोद ले सकता है और उसे अपने एक्स के नाम पर रख सकता है. इसके बदले में प्रतिभागी को एक इलेक्ट्रॉनिक गोद लेने का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.

फोटोग्राफिक सबूत के साथ मजा

जो लोग 150 ज्लॉटी (लगभग 3,870 रुपये) खर्च करने के लिए तैयार हैं, उन्हें कॉकरोच के ‘अंजाम’ का फोटोग्राफिक सबूत भी मिलेगा. इस विकल्प से लोग मजेदार तरीके से अपने एक्स के प्रति पुरानी भावनाओं को खत्म कर सकते हैं.

VIP पैकेज और एक्सट्रीम बदला

अगर कोई और गहरा बदला लेना चाहता है, तो VIP पैकेज के तहत लगभग 7,000 रुपये खर्च करने होंगे. इस पैकेज में प्रतिभागी अपने एक्स के नाम वाले कॉकरोच को मीरकैट को खिलाने का मौका भी पाएंगे.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इस ऑफर को सोशल मीडिया पर लोग काफी मजेदार और क्रिएटिव प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स इसे ‘प्यार में बदला लेने का सबसे अनोखा तरीका’ बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे पूरी तरह ह्यूमर वाली पहल कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 15 फरवरी से 20 फरवरी तक क्या-क्या है खास? यहां जानिए Kick Day से लेकर Breakup Day तक पूरा कैलेंडर  

First published on: Feb 03, 2026 11:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.