महंगी क्रीम लगाने के बाद भी क्यों आ रही हैं झुर्रियां? स्किन एजिंग की वजह बन रही हैं थाली में छुपी ये 3 चीजें

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके स्किन पर वक्त से पहले झुर्रियां आ रही हैं, जबकि इसे ठीक करने के लिए वह महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन इसकी हकीकत आपकी थाली है, आइए जानते हैं कैसे?

Skin Ageing Causes

उम्र से पहले झुर्रियां क्यों आने लगती हैं.

आज के समय में बहुत से लोग महंगी क्रीम, सीरम और ट्रीटमेंट इस्तेमाल करते हैं, फिर भी झुर्रियां, ढीली स्किन और बेजान चेहरा उनकी चिंता का कारण बन जाती हैं. अक्सर हम मान लेते हैं कि स्किन एजिंग सिर्फ उम्र बढ़ने या गलत स्किनकेयर की वजह से होती है, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है. रोजमर्रा की जिंदगी में हम जो भी खाते हैं, उसका असर सीधे हमारी त्वचा पर भी पड़ता है. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में बोर्ड-सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पूजा रेड्डी बताती हैं कि कुछ आम फूड्स ऐसे हैं, जो अंदर से कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं और स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना देते हैं. आइए जानते हैं क्या कहती हैं डॉक्टर.

विज्ञापन
विज्ञापन

AGEs क्या हैं और क्यों बढ़ाते हैं समय से पहले एजिंग?

सबसे पहले ये जानते हैं आखिर AGEs होता क्या है और बनता क्यों है? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि AGEs यानी एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स तब बनते हैं, जब खून में शुगर प्रोटीन या फैट के साथ मिल जाती है. ज्यादा तापमान पर पकाए गए फूड्स जैसे तलना, ग्रिल करना और टोस्ट करना भी इन्हें बढ़ाता है. शरीर इन्हें बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन ज्यादा सेवन से ये जमा होने के कारण इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जो न सिर्फ स्किन एजिंग बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. अगर आप सच में जवान और हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी थाली पर ध्यान देना जरूरी है. अब सवाल उठता है कि आखिर हमारी थाली में ऐसा क्या है, जो स्किन के लिए ठीक नहीं है, आइए उसे नीचे समझते हैं.

हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप

विज्ञापन

डॉ. रेड्डी के अनुसार, हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप को वह असली खाना तक नहीं मानतीं. यह सोडा, पैकेज्ड जूस, बिस्किट, केक, सॉस और ज्यादातर जंक फूड्स में छुपा होता है. यह एक सिंथेटिक स्वीटनर है, जो सामान्य चीनी की तुलना में त्वचा के प्रोटीन को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. इससे शरीर में AGEs बनते हैं, जो कोलेजन को कमजोर कर देते हैं और साथ ही इससे लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है. हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप के सेवन के ही वजह से स्किन सख्त दिखने लगती है, झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं और चेहरे की चमक कम हो जाती है.

बार-बार गर्म किया गया तेल

विज्ञापन

अक्सर बाहर मिलने वाले समोसे, कचौड़ी या पकौड़े एक ही तेल में कई बार तले जाते हैं. डॉ. रेड्डी बताती हैं कि तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद विटामिन E खत्म हो जाता है और हानिकारक ऑक्सीडाइज्ड फैट्स बन जाते हैं. ये फैट्स शरीर में सूजन बढ़ाते हैं, जिसका असर सीधा त्वचा पर दिखाई देता है. इससे स्किन डल लगने लगती है और एजिंग के संकेत जल्दी नजर आने लगते हैं.

ज्यादा तले-भुने और कुरकुरे फूड्स

विज्ञापन

साथ ही, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, पकौड़े और डीप फ्राइड स्नैक्स जितने ज्यादा टेस्टी और क्रिस्पी होते हैं, उतने ही ज्यादा नुकसानदेह हो सकते हैं. डॉ. रेड्डी के मुताबिक, जितना गहरा रंग और ज्यादा कुरकुरापन, उतने ज्यादा AGEs शरीर में जाते हैं. यही वजह है कि महंगी क्रीम लगान के बावजूद भी असर एक जरा दिखाई नहीं देता. अगर आप भी इस तरह की गलती कर रहे हैं, तो अब आपको रुकने की जरूरत है, ताकि आपकी स्किन हमेशा जवान और ग्लोइंग रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ