Sweet Dalia Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी मीठा दलिया, जानें आसान रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Sweet Dalia Recipe: सुबह के समय एक हेल्दी नाश्ता हर किसी की पहली चॉइस होनी चाहिए। बात जब सेहत की आती है तो बाजार के इंस्टेंट मेड ब्रेकफास्ट को आपको अपने ऑप्शन्स में एड नहीं करना चाहिए। एक स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौरा पर आप दलिया अपना सकते हैं।
दलिया या फटा हुआ गेहूं एक स्वस्थ सामग्री है जिसका इस्तेमाल अक्सर भारतीय घरों में किया जाता है। दलिया का इस्तेमाल भारत में कई मीठे और नमकीन व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। आज हम आपके लिए मीठी दलिया की रेसिपी लेकर आए हैं, आइए इसकी विधि जानते हैं।
गैस पर एक पैन रखकर गर्म कर लें। इसमें दलिया को तेज आंच पर भून लें। इसमें सुगंध बढ़ाने के लिए आप कुछ फटी हुई इलायची भी डाल सकते हैं या फिर इलायची पाउडर को भी मिक्स कर सकते हैं।
दलिया को पकाने के बाद इसमें पानी डालें और पकने के लिए छोड़ दें। पक जाने के बाद इसमें गर्म दूध डालकर मिक्स करें। साथ में चीनी या गुड़ आप जो चाहें वो मिला सकते हैं।
इसमें दूध और मीठा मिलाने के बाद कुछ देर तक पका लें। इसके बाद रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स को भी इसमें मिला दें। इसके बाद धीमी आंच पर इसे पका लें। आप तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए।
अगर आप इसमें गाढ़पन नहीं चाहते हैं तो दो से चार पर बार उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इस तरह से मीठा दलिया बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे रोजाना सुबह नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: