Sprouts Benefits: ब्रेकफास्ट में अंकुरित दाल खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Sprouts Benefits: प्रोटीन और विटामिन से भरपूर स्प्राउट्स को आप सुबह खाली पेट खाएं। यह आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रखेगा और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएगा।

Sprouts Benefits

स्प्राउट्स खाने के फायदे

विज्ञापन

Sprouts Benefits: अगर आप अपने दिन की शुरुआत अंकुरित दालों से करते हैं तो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पोषण से भरपूर अंकुरित दाल आपकी एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। स्प्राउट्स आपके डाइजेशन सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसे आप अपने सुबह के नाश्ते में आमलेट, स्मूदी या सलाद के साथ ले सकते हैं। स्प्राउट्स आपके लिए एक टेस्टी और हेल्दी नाश्ता है, जो आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। आइए जानते है स्प्राउट्स खाने से और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

नुट्रिएंट्स से भरपूर स्प्राउट्स

भिगोए और अंकुरित दालें नुट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह एक्टिव  एंजाइम डिगेसटिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही जरूरी नुट्रिएंट्स अनलॉक करता है। नाश्ते में स्प्राउट्स के सेवन से मेटाबोलिज्म और एनर्जी को बढ़ावा मिलता है।

Advertisment

ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल

स्प्राउट्स नेचुरली ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। दालों की अंकुरित होने की प्रक्रिया के दौरान एंजाइमों बनता है, जो ब्लड शुगर के लिए अच्छा सोर्स माना जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट अब्सॉर्प्शन को कम करता है, जो ब्लड शुगर को रोकता है। साथ ही पूरे दिन आपके शरीर की एनर्जी बनाए  रखता है।

एल्कलाइन बैलेंस 

स्प्राउट्स शरीर के नाजुक एल्कलाइन बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है। जो एसिडिटी कम करता है और डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है। स्प्राउट्स को आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

डाइजेशन में करता है मदद

स्प्राउट्स डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और पोषक तत्वों के अब्सॉर्प्शन को मजबूत बनाता है। इसलिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट आसानी से पच जाता है। स्प्राउट्स  के फाइबर और बायोएक्टिव यौगिक पेट फूलना, कब्ज और सूजन जैसी डाइजेशन समस्याओं को कम करता है। सुबह खाली पेट स्प्राउट्स खाने से आपकी इम्यूनिटी  मजबूत रहेगी।

प्रोटीन से भरपूर

भीगे हुए स्प्राउट्स प्रोटीन का एक पावर हाउस माना जाता है। इनमें जरूरी अमीनो एसिड के साथ प्रोटीन होता है और ये मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप जिम जाते है और प्रोटीन युक्त नुट्रिएंट्स लेना चाहते हैं तो स्प्राउट्स  आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ