Vitamin E कैप्सूल बालों में कैसे लगाएं? यहां जानें लगाने का सही तरीका, रातभर लगाएं रखने से मिलेगा फायदा

Vitamin E Ka Capsules: इस मौसम में बाल बहुत उतरते हैं और स्कैल्प पर रूसी भी हो जाती है. ऐसे में जरूरी हो जाता है नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना, ताकि बालों की ग्रोथ को बरकरार रखा जा सके. आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Vitamin E For Hair

विटामिन ई को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? Image Credit- Freepik

Baalo Ke Liye Vitamin Kaise Istemal Karein: बालों के लिए विटामिन ई का कैप्सूल बहुत ही फायदेमंद होता है. आप इसका इस्तेमाल कई तरह से करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं होती और वो इससे होने वाले फायदों से वंचित रह जाते हैं. अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो आपको विटामिन का कैप्सूल सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए. आप कई तरह से इसे बालों पर लगा सकते हैं बस आपको इसके साथ इस्तेमाल करने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी ताकि इन सामग्रियों की मदद से हेयर मास्क तैयार किया जा सके. तो देर किस बात की, आइए विस्तार से जानते हैं कि विटामिन ई को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है. 

विटामिन ई का कैप्सूल बालों में कैसे लगाएं | Vitamin E for Hair Growth 

हेयर मास्क बनाकर लगाएं- विटामिन ई को मास्क के तौर पर लगाने के लिए आपको नारियल के तेल, दही और एलोवेरा की जरूरत होगी. इसे एक कटोरी में डालकर मिलाएं और मास्क बनाकर बालों पर लगा लें. इसे लगभग 30 मिनट तक लगाना है और फिर बालों को धो लेना है. 
कैप्सूल को लगाएं- सिर्फ कैप्सूल को लगाना भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. आप मार्केट से कैप्सूल को खरीदकर ले आएं और कटोरी में निकालकर ब्रश की मदद से लगाएं. आपको इसे दोमुंह बालों पर रातभर के लिए लगाना है और देर तक मालिश करनी है ताकि फायदा दोगुना हो जाए. 
तेल में मिलाकर लगाएं- आपको अपने तेल में मिलाकर विटामिन ई का कैप्सूल लगाना है. इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है. बस एक या दो कैप्सूल को तेल में डालना है और अच्छी तरह से मिलाकर रातभर इस्तेमाल करना है. 

विटामिन ई कैप्सूल बालों में लगाने के फायदे

  • बालों का झड़ना कम
  • बालों की चमक बरकरार
  • बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद
  • स्कैल्प के लिए फायदेमंद
  • दो मुंह बालों को रोकने का काम
  • रूखापन कम करने का काम

बाल किसकी कमी से टूटते हैं?

इसके अलावा, बाल बायोटिन, विटामिन-डी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, जिंक (ZINC) और आयरन (IRON) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी के कारण होता है. साथ ही, प्रोटीन और कुछ अन्य पोषक तत्वों की कमी से भी बालों को कमजोर हो जाते हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ