Air Purifier बन सकता है जान का दुश्मन, इन 4 संकेत से करें खराब फिल्टर की पहचान, नहीं तो हो जाएगी परेशानी 

When Air Purifier Is Dangerous: अगर आप Air Purifier का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ये कब खराब हो जाता है और कैसे सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है? आइए इस लेख में विस्तार से एयर प्यूरीफायर खराब होने के कुछ संकेत जानते हैं.

Air Purifier Kab Expire Hota Hai

प्यूरीफायर से VOCs निकल सकते हैं- Image Credit- News24

विज्ञापन

Air Purifier Kab Expire Hota Hai: इस वक्त एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल बहुत जरूरी हो गया है. लोग घर की हवा को हेल्दी बनाने के लिए इसे लगाते हैं. हवा को साफ करने का काम इसके फिल्टर करते हैं और ये फिल्टर हवा से धूल, मिट्टी, बैक्टीरिया और प्रदूषण के बारीक कणों को सोख लेता है. जब तक फिल्टर सही तरह से काम करता है, तब तक एयर प्यूरीफायर सही रहता है. लेकिन, एक वक्त ऐसा आता है जब फिल्टर पुराने हो जाते हैं और हवा को साफ करने के बजाय जहरीली बनाने का काम करने लगते हैं. इसलिए सही वक्त पर इसका पता लगाना बहुत जरूरी है. अगर आपको इसकी पहचान करना नहीं आता तो ये 4 संकेत मददगार साबित हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Christmas पर जरूर एक्सप्लोर करें दिल्ली के ये 4 लोकप्रिय चर्च, प्रभु ईसा मसीह को याद करके मन को मिलेगी शांति और सुकून

विज्ञापन

कब बन जाता है Air Purifier खतरनाक? 

एयर प्यूरीफायर एक प्रोसेस से गुजरकर काम करता है. हवा को साफ करने के लिए इसके अंदर एक फिल्टर लगा होता है. ये स्पंज की तरह काम करता है. ऐसे में सफाई न करने पर स्पंज गंदा हो जाता है और ध्यान न देने पर ये गंदगी फैलाने का काम करता है. 

Air Purifier के फिल्टर खराब होने से क्या होता है? 

फिल्टर का एक वक्त होता है और जब उसकी क्षमता खत्म हो जाती है तो उस पर जमा गंदगी फंगस बन जाती है और ये गंदगी बैक्टीरिया फैलाने का काम करती है. इसके बाद जब मशीन चलती है तो वह हवा को साफ करने के बजाय कीटाणुओं को कमरे में फैला देती है.

  • प्यूरीफायर चालू करने पर कमरे में सीलन होना
  • मशीन पहले जितनी तेजी से हवा नहीं फेंकना
  • फिल्टर का सफेद या काला होना
  • फिल्टर की क्षमता खत्म हो जाना

खराब Air Purifier फिल्टर के क्या हो सकते हैं नुकसान? 

इससे आपको आंखों में जलन, खांसी, बार-बार छींक आना या अस्थमा जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए फिल्टर पर ध्यान दें और नियमित तौर पर ध्यान दें. कंपनी की गाइडलाइन के हिसाब से फिल्टर को साफ करें. 

विज्ञापन

कब बदलना चाहिए फिल्टर? 

फिल्टर साफ करने या बदलने के लिए कंपनियां अलग-अलग टाइम बताती हैं. आमतौर पर फिल्टर को 6 महीने से 1 साल के बीच बदल लेना बेहतर होता है. बाकी आप साफ करके इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ा सकते हैं. 

फिल्टर के रंग से करें पहचान?

फिल्टर का रंग भी खराब होने का संकेत बताता है. अगर इसका कलर सफेद, गहरा भूरा या काला हो गया है तो समझ लें कि यह अपनी सीमा पार कर चुका है. इसके अलावा, अगर प्यूरीफायर से कमरे में सीलन या किसी तरह की गंध आ रही है तो इसका इस्तेमाल ना करें. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ