Secret Santa बनकर कभी नहीं देने चाहिए ये 7 गिफ्ट्स, आपको ही वापस लौटा दिए जाएंगे ये उपहार

Worst Secret Santa Gifts: ऑफिस में अक्सर ही सीक्रेट सैंटा प्लान किया जाता है. लेकिन, ऐसे कुछ गिफ्ट्स हैं जो कोई भी नहीं पाना चाहता. यहां जानिए सीक्रेट सैंटा पर देने के लिए सबसे बुरे गिफ्ट्स कौन-कौनसे हैं.

Worst Secret Santa Gifts

What Not To Give For Secret Santa: अगर आप भी सीक्रेट सेंटा बनकर ये गिफ्ट्स देने की सोच रहे हैं तो इस आइडिया को कह दीजिए बाय-बाय.

Christmas Day 2025: हर साल क्रिसमस से पहले सीक्रेट सैंटा (Secret Santa) गेम खेला जाता है. ऑफिस में खासतौर से सीक्रेट सैंटा का चलन है. इसमें क्रिसमस से पहले परचियों से या फिर वेबसाइट वगैरह से यह डिसाइड किया जाता है कि कौन किसे गिफ्ट देगा. किसी को यह नहीं पता होता कि उसका सैंटा कौन है जो उसे गिफ्ट देने वाला है, इसीलिए गिफ्ट देने वाले व्यक्ति को सीक्रेट सैंटा कहा जाता है. सीक्रेट सैंटा बनकर ही लोगों को बिना बताए गिफ्ट्स देने होते हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग ज्यादा दिमाग लगाए बिना ही कुलिग्स को गिफ्ट्स दे देते हैं जो किसी को पसंद नहीं आते हैं. ऐसे में आप भी जानिए सीक्रेट सेंटा बनकर कौन से गिफ्ट्स नहीं देने चाहिए. इन गिफ्ट्स को सीक्रेट सैंटा के लिए सबसे बेकार (Worst Christmas Gifts) कहा जाता है.

विज्ञापन

सीक्रेट सैंटा बनकर कभी ना दें ये 7 गिफ्ट्स | 7 Worst Secret Santa Gifts

फोटो फ्रेम

विज्ञापन

यह सबसे बेसिक गिफ्ट है जो अक्सर ही लोग 200-300 रुपए में खरीद लाते हैं. इस तरह के गिफ्ट्स कोई भी सीक्रेट सैंटा पर नहीं पाना चाहता है. अगर आप किसी को फोटो फ्रेम गिफ्ट में देने के बारे में सोच रहे हैं तो बेहतर है कि इस आइडिया को ड्रॉप कर दें.

परफ्यूम

विज्ञापन

अगर आपको किसी की पसंद के बारे में नहीं पता है तो उसे परफ्यूम गिफ्ट ना करें. परफ्यूम व्यक्ति वही लगाना चाहता है जो उसे पसंद हो और हर किसी को एक जैसी खुशबू पसंद नहीं होती है. ऐसे में जबतक कि कोई आपका करीबी नहीं है उसे यह गिफ्ट ना दें.

हेयर ट्रिमर

विज्ञापन

सीक्रेट सेंटा से कोई हेयर ट्रिमर या शेविंग रेजर जैसे गिफ्ट्स नहीं पाना चाहता है. चाहे आपको यह लगे कि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा हेयरी है, तब भी आपको हेयर ट्रिमर जैसे पर्सनल गिफ्ट्स (Personal Gifts) ऑफिस में नहीं देने चाहिए.

कॉफी मग

विज्ञापन

सेरेमिक का बहुत ही खूबसूरत मग हो तो बात अलग है, लेकिन बाजार में 100-200 रुपए में मिलने वाले बेसिक मग किसी को गिफ्ट् में अच्छे नहीं लगते हैं और इसीलिए यह गिफ्ट नहीं देना चाहिए.

स्किन केयर का सामान

विज्ञापन

स्किन केयर का सामान आपको गिफ्ट में नहीं देना चाहिए क्योंकि स्किन केयर लोगों का अपनी स्किन टाइप के अनुसार होता है और जबतक कि आपको किसी का स्किन टाइप, पसंद और स्किन की दिक्कतों के बारे में ना पता हो तबतक स्किन केयर गिफ्ट में नहीं देना चाहिए. आप बेसिक मेकअप का सामान दे सकते हैं. चाहे तो शॉवर जैल दिया जा सकता है. लेकिन, मॉइस्चराइजर या सीरम वगैरह देने से परहेज करना चाहिए.

वॉटर बॉटल

विज्ञापन

मग की ही तरह पानी की बोतल भी एक बेहद ही बेसिक गिफ्ट है. बेहतर होगा कि इस गिफ्ट को आप स्किप कर दें और इसके बजाय कुछ अच्छा गिफ्ट चुनें.

फूड आइटम

विज्ञापन

खाने की चीजें कोई भी व्यक्ति अपने लिए खरीद सकता है. इसीलिए खाने की चीजें कोवर्कर को (Gifts For Coworker) देने से बचें. कोई ऐसा गिफ्ट दें जो व्यक्ति के लिए यादगार रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ