Christmas पर जरूर एक्सप्लोर करें दिल्ली के ये 4 लोकप्रिय चर्च, प्रभु ईसा मसीह को याद करके मन को मिलेगी शांति और सुकून

Christmas Ke Din Kaha Jaye: क्रिसमस के दिन चर्च जाना अच्छा माना जाता है. ऐसे में आप भी की इन जगहों पर जाएं, क्योंकि यहां पर मौजूद चर्च सजावट के लिए काफी मशहूर हैं. यहां पर हर साल काफी लोग आते हैं. आप भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं.

best church in delhi

दिल्ली-एनसीआर के ये चर्च हैं बेहतरीन ऑप्शन- Image Credit-News24

विज्ञापन

Delhi Ke Famous Church: 25 दिसंबर के दिन हर साल क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए खास माना जाता है, लेकिन इस दिन पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ होता है. इस दिन ईसाई धर्म के लोग घरों की सजावट पर काफी ध्यान देते हैं और तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं. कुछ लोग इसके साथ चर्च भी जाते हैं और ईसा मसीह को याद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में चर्च की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको यहां के फेमस और खूबसूरत चर्च के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Secret Santa बनकर कभी नहीं देने चाहिए ये 7 गिफ्ट्स, आपको ही वापस लौटा दिए जाएंगे ये उपहार

विज्ञापन

दिल्ली के फेमस चर्च | Delhi Famous Church For Christmas Day

सेंट स्टीफन चर्च

अगर आप चांदनी चौक की तरफ रहते हैं तो सेंट स्टीफन चर्च को एक्सप्लोर किया जा सकता है. क्रिसमस के मौके पर इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है. आप यहां पर आपके परिवार के साथ आ सकते हैं और ईसा मसीह को याद कर त्योहार को यादगार बना सकते हैं. 

कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन

नॉर्थ एवेन्यू में स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन को वायसराय चर्च के भी नाम से जाना जाता है. इसे ब्रिटिश वास्तुकार हेनरी अलेक्जेंडर मेड द्वारा डिजाइन किया गया है. ये चर्च नई दिल्ली के बहुत ही पास है, जिसे संसद भवन के पश्चिम में देखा जा सकता है. यह इतना खूबसूरत है कि लोग दूर-दूर से इसका दीदार करने आते हैं. 

सेंट जेम्स चर्च

सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है. प्राचीन समय से यहां पर ईसा मसीह को याद किया है और क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है. आपको इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए कश्मीरी गेट जाना होगा. क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है. 

विज्ञापन

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल काफी लोकप्रिय चर्च है. कहा जाता है कि इसे सन 1935 में बनाया गया था, जो दिल्ली के फेमस कनॉट प्‍लेस में स्थापित है. इस चर्च की बिल्डिंग रेड है, जिसे दिल्ली का सबसे बड़ा और खूबसूरत चर्च भी कहा जाता है. आप इस चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ