बालों को जल्दी-जल्दी लंबा कैसे करें? Jawed Habib ने कहा हफ्ते में एक बार लगा लें यह चीज

Long Hair Home Remedies: अगर आप भी बाल बढ़ाने की जद्दोजहद में लगे हैं तो यहां जानिए हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब किस नुस्खे को आजमाने की सलाह दे रहे हैं. जावेद हबीब ने बताया है कि घर की ही चीजें आपके बालों के लिए चमत्कारी हो सकती हैं.

JAVED HABIB

Jawed Habib ने बताया बाल बढ़ाने का जबरदस्त नुस्खा.

Hair Care: बाल अगर खूबसूरत हों तो पूरे लुक पर चार-चांद लग जाते हैं. इसीलिए लोग अक्सर चाहते हैं कि उनके बाल लंबे, घने और चमकदार नजर आएं. लेकिन, अक्सर ही बाल या तो लंबे (Long Hair) नहीं होते और अगर होते भी हैं तो घने नहीं दिखते. आपकी इसी दिक्कत को दूर कर रहे हैं हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए जावेद हबीब (Jawed Habib) ने बताया है कि किस तरह रसोई की ही एक चीज बालों पर लगा ली जाए तो बाल लंबे और घने होने लगते हैं. बिना देरी किए आप भी जान लीजिए एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा.

विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद हबीब ने बताया कैसे लंबे होंगे बाल

जावेद हबीब कहते हैं कि आपको हफ्ते में एक बाल बालों पर प्याज का रस लगाना है. प्याज का रस (Onion Oil) बालों को जड़ों से सिरों तक लंबा बनाने में मदद करता है. इसे आपको अपने बालों की सिर्फ जड़ों पर ही लगाना होगा.

दूसरा नुस्खा है बालों में सरसों का तेल (Mustard Oil) लगाना. जावेद हबीब की सलाह है कि जब भी आप बालों में शैंपू करते हैं उससे पहले बालों में सरसों का तेल जरूर लगाएं. इससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी आते हैं काम

रोजमेरी – बालों को लंबा करने के लिए आप रोजमेरी के पानी या रोजमेरी ऑयल को सिर पर लगा सकते हैं. रोजमेरी बालों को घना बनाती है और इससे बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं.

विज्ञापन

मेथी के दाने – बालों को लंबा करने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है. मेथी के दानों को रात के समय भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह पीसकर बालों पर लगा लें. इसे 20 से 25 मिनट के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

नारियल का तेल – बालों तो लंबा बनाने में नारियल का तेल भी असरदार होता है. नारियल के तेल में करी पत्ते को पकाकर लगा लिया जाए तो इसका असर बढ़ जाता है.

विज्ञापन

प्याज का तेल – बालों पर प्याज का तेल भी लगा सकते हैं. आप प्याज का तेल घर पर बना सकते हैं. इसके लिए प्याज को काटकर नारियल के तेल में 20 से 25 मिनट पकाने के बाद आंच से उतार लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ