शादी के बाद खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए? कपल्स की ये 5 आदतें रिश्ते में हमेशा बनाए रखती हैं प्यार

Happy Married Life Habits: खुशहाल शादीशुदा जीवन चाहते हैं तो कुछ आदतों को बना लीजिए जिंदगी का हिस्सा. रिश्ते में हमेशा प्यार और खुशी बनी रहेगी और आप एकसाथ खूबसूरत जिंदगी बिता सकेंगे सो अलग.

Happy Married Life

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए क्या उपाय हैं? Image Credit - Pexels

Happy Married Life: शादी के 1-2 साल बाद अक्सर ही कपल्स को महसूस होता है कि उनके बीच दूरियां गहराने लगी हैं. कभी ये दूरियां इमोशनल होती हैं तो कभी शारीरिक. पति-पत्नी घर और बाहर के कामों में इतना उलझ जाते हैं कि कब रिश्ते की डोर में गांठ पड़ना शुरू हो जाती है समझ ही नहीं आता. ऐसे में आपकी कुछ आदतें आपके रिश्ते को बचा सकती हैं और प्यार बनाए रख सकती हैं. यहां ऐसी 5 बातों का जिक्र किया जा रहा है जो हर शादीशुदा कपल (Married Couple) को पता होना चाहिए. इन बातों पर ध्यान दिया जाए तो आपके रिश्ते में कभी खटास नहीं आएगी, मनमुटाव नहीं होंगे और प्यार हमेशा सदाबहार रहेगा सो अलग.

विज्ञापन

शादी के बाद कैसे रहेगा रिश्ता खुशहाल

डेट पर जाते रहें – रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई तरह के काम करते हैं, ऑफिस जाते हैं, परिवार को वक्त देते हैं और बच्चों को संभालते हैं, वगैरह. ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप एकदूसरे को भी समय दें. एकदूसरे के साथ बाहर जाएं और वो वक्त बिना घर की चिंता के सिर्फ आप दोनों का होना चाहिए.

विज्ञापन

पैसों के बारे में बात करें – शादीशुदा कपल्स का एकदूसरे से पैसों के बारे में बात करना जरूरी है. आप कहीं कुछ इन्वेस्ट कर रहे हैं या फिर कहीं कुछ खर्च कर रहे हैं तो एकदूसरे को इस बारे में पता होना जरूरी है.

साफ बात करें – कई बार कपल्स इसलिए अपने मन की बात खुलकर एकदूसरे से नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं पार्टनर को बुरा ना लग जाए. लेकिन, रिश्ता हमेशा खुशहाल रहे इसके लिए जरूरी है कि सच्चाई के साथ अपनी बात एकदूसरे से कह सकें.

विज्ञापन

अपना मी-टाइम भी लें – कपल्स अक्सर ही एकदूसरे को मी-टाइम (Me Time) नहीं देते हैं या फिर अपना मी-टाइम नहीं लेते. मी-टाइम वो समय जिसमें आप अपने अकेले खुद के लिए कुछ करते हैं, जैसे पेंटिंग करना, बाहर घूमना, कैफे जाना, दोस्तों से मिलता, एक्सरसाइज करना या फिर चैन से बैठकर किताब पढ़ना. एकदूसरे की लाइफ में घुलना-मिलना ठीक है लेकिन अपना मी-टाइम होना भी जरूरी है नहीं तो आपको ऐसा लगेगा जैसे आप खुद की खुशी के लिए कुछ नहीं कर रहे और एक वक्त वो आता है जब आप रिश्ते में घुटन महसूस करने लगते हैं.

जिम्मेदारियां बराबर बांटें – यह बेहद जरूरी है कि आप दोनों अपनी जिम्मेदारियों को बराबर बांटें. ऐसा ना हो कि हर काम एक ही पार्टनर कर रहा है और दूसरा नहीं. घर और बाहर के काम बांट लेने पर आपसी लड़ाइयां कम हो जाती हैं.

विज्ञापन

ना करें ये गलतियां

  • लड़ाई बिना सुलझाए आगे ना बढ़ें. ऐसा ना सोचें कि रात गई और बात गई. बात मन से उतर जाना जरूरी है, मन में रखने से सिर्फ दूरियां गहराती ही हैं.
  • झूठ ना बोलें. झूठ रिश्ते को कमजोर करता है और विश्वास कम करता है.
  • एकदूसरे को कंट्रोल करने की कोशिश ना करें.
  • अगर कोई चीज या कोई परेशानी प्रभावित करती है तो इसके बारे में बात करें.
  • अगर आपको पार्टनर का समय चाहिए या उसके साथ समय बिताने का, प्यारभरी बातें करने का मन है तो उसे बता दें. आप उसका अटेंशन डिजर्व करते हैं.
  • किसी और से रिश्ते की परेशानियां शेयर करने से बेहतर अपने पार्टनर से इन बातों को कहें.
  • कुछ बुरा बोलने से पहले सोच लें. मुंह से निकली हुई बात वापस नहीं ली जाती है.
  • परिवार के कलह अपने आपसी रिश्ते में ना लेकर आएं. यह जरूरी है कि पति-पत्नी हर समय पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों में ही ना उलझे रहें.
  • यह ना सोचें कि आप पति-पत्नी हैं और इसीलिए प्यार जताने की अब जरूरत नहीं है. यह याद रखें कि आपको हमेशा अपना प्यार एक्सप्रेस करना चाहिए.
  • एकदूसरे को समय दें, अपना प्यार एक्सप्रेस करने से झिझके नहीं और चाहे कोई भी दिक्कत आए एकदूसरे को यह विश्वास दिलाएं कि आप साथ हैं.

यह भी पढ़ें – Live-in Relationship: लिव इन रिलेशनशिप में आने से पहले पार्टनर से डिस्कस कर लें ये 7 बातें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ