Skin Care Tips: पाना चाहते हैं चमकदार और बेदाग त्वचा? तो ऐसे करें चेहरे पर आलू का इस्तेमाल

How To Use Potato On Face, potato face pack at home, how to use potato on face

How To Use Potato On Face

Skin Care Tips: बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर न सिर्फ हमारी सेहत पर बल्कि हमारी त्वचा पर भी दिखाई देता है। आजकल हर कोई त्वचा संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहा है। टैनिंग, एक्ने , झुर्रियां, झाइयां, मुंहासे,फाइन लाइंस त्वचा से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका सामना अक्सर कई लोगों को करना पड़ता है। इन समस्याओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन यह आमतौर पर बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और त्वचा की ठीक से देखभाल न करने का नतीजा होता है।

विज्ञापन

ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में किचन में मौजूद एक सब्जी की मदद से आप त्वचा की इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आलू का इस्तेमाल हम त्वचा के लिए कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन

आलू और मुल्तानी मिट्टी

आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें, फिर इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह फेस पैक चेहरे से झाइयों और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में सहायक है।

विज्ञापन

आलू और शहद

आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें, इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में 3-4 बार लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को निखारने में मदद करता है।

आलू का रस

दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करने के लिए आप आलू का रस लगा सकते हैं। त्वचा पर आलू का रस लगाने से डार्क स्पॉट, टैनिंग फाइन लाइंस और झुर्रियां कम हो सकती हैं। हफ्ते में 3-4 बार त्वचा पर आलू का रस लगाना फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ