नहाते वक्त हाथों में आ रहा है बालों का गुच्छा? तुरंत अपनाएं ये टिप्स और पाएं हेयर फॉल से राहत

How To Stop Hair Fall: नहाते वक्त क्या आपके भी झड़ते बाल उंगलियों में आ जाते हैं? इस समस्या से आज के वक्त में बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं, जिस कारण गंजापन का डर बना रहता है. आइए कुछ टिप्स जानते हैं जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकते हैं.

Hair Fall During Shower

बालों को झड़ने से कैसे रोकें?

Hair Fall During Shower: लोगों के बीच हेयर फॉल की समस्या आज के वक्त में इतना ज्यादा बढ़ गई है कि कम उम्र में ही लोगों गंजापन का शिकार हो रहे हैं. हालांकि, कई बार यह बात सामने आई है कि लोग सही तरह से बालों की केयर नहीं करते और नहाते वक्त बालों को कैसे धोना चाहिए इसके बारे में नहीं जानते. यही वजह है कि महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बावजूद बालों पर कोई असर नहीं होता और बाल पहले की तरह झड़ते रहते हैं. हालांकि अगर आप वक्त रहते कुछ जरूरी टिप्स अपनाएंगे, तो इस आफत से राहत पा सकते हैं और अपने बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बालों को झड़ने से बचाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

यह आम गलतियां कमजोर कर देते हैं बाल Hair Fall Solution At Home

बाल धोने का सही तरीका नहीं मालूम होने के कारण लोग नहाते वक्त ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण बाल कमजोर हो जाते हैं. इनमें ज्यादा गरम पानी, ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल, जोर से रगड़ना, गीले बालों पर कंघी करना आदि शामिल है. हालांकि अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल अच्छे से ग्रो करें और गंजेपन की समस्या दूर हो जाए, तो कुछ टिप्स को जरूर अपनाएं.

इन टिप्स से रोके बालों को झड़ना Baal Jhadne Se Kaise Roke

विज्ञापन
  • बालों को धाने से पहले कम से कम 30-40 मिनट पहले पूरे बालों पर हल्का गुनगुना तेल लगाए और मालिश करें. इसके लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल या आंवला तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं.
  • नहाते वक्त बालों पर सीधा गरम पानी ना डालें, इसके बजाय हल्का गरम या गुनगुना पानी से बालों को धोएं. ज्यादा गरम पानी स्कैल्प की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, जिससे बाल कमजोर, रूखे और बेजान हो जाते हैं.
  • अक्सर लोग बालों को धोते वक्त बहुत शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, जोकि गलत है. सही तरीका यह है कि शैम्पू को हाथ में लेकर थोड़ा पानी मिलाएं, जब झाग बन जाए, तो फिर उसे हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं. साथ ही ध्यान रखें कि बालों को हफ्ते में 2-3 बार ही धोएं.
  • शैम्पू को बालों में लगाते समय कई लोग नाखून से जोर-जोर से बालों पर या स्कैल्प पर उंगलिया रगड़ने लगते हैं. यह सही तरीका नहीं है, आपको चाहिए कि आप हल्के हाथों से मालिश करें, तभी गंदगी भी साफ होगी और बाल भी सुरक्षित रहेंगे.
  • अगर आप बालों पर कंडीशनर लगा रहे हैं, तो यह बात ध्यान रखें कि कंडीशनर हमेशा बालों की लंबाई पर लगाएं, जड़ों या स्कैल्प पर नहीं. जड़ों में लगाने से स्कैल्प ऑयली हो सकता है और बाल जल्दी गंदे दिखने लगते हैं. कंडीशनर लगाने के बाद बालों को 2-3 मिनट छोड़ दें और जब वक्त पूरा हो जाए, तब अच्छी तरह धो लें.
  • धोने के बाद बाल कमजोर होते हैं, इसलिए तुरंत कंघी न करें. तौलिये से हल्के हाथों से पानी सोखें, साथ ही, बालों को रगड़ने से भी बचें. थोड़ा सूखने पर चौड़े दांतों वाली कंघी बालों को सुलझाएं.
  • इन सभी टिप्स को अपनाकर आप अपने झड़ते बालों को रोक सकते हैं और उनकी ग्रोथ बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  [LIVE] Happy Holi 2026 Wishes: गुझिया की मिठास, रंगों की फुहार, लौट आया होली का त्योहार… सभी को भेजिए हैप्पी होली के ये खास मैसेजेस

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ