Holi 2026: होली के दिन बनाएं ये 3 सुपर स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स! तारीफ करते रह जाएंगे घर वाले

Quick Holi Snacks Recipe: इस होली, अगर आप अपने घरवालों या मेहमानों के लिए झटपट कुछ टेस्टी और आसान स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 3 शानदार रेसिपी, जिन्हें मिनटों में घर पर तैयार किया जा सकता है.

Holi Snacks Ideas For Kids

होली पर क्या बनाएं?

Easy And Tasty Holi Snacks: होली के मौके पर सुबह से ही लोगों का आना जाना लगा रहता है और साथ ही में रंगों से खेलने की तैयारी भी शुरू हो जाती है. रंगों का यह त्योहार खुशी और प्यार का त्योहार है, जो हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. होली का मजा सिर्फ रंगों से ही नहीं आता बल्कि घर पर बनने वाले स्वादिष्ट मिठाइयों व स्नैक्स से भी आता है, दूसरे शब्दों में कहें, तो यह चीजें होली का मजा दोगुना कर देती हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि यह मजा बरकरार रहे और कुछ स्वादिष्ट चटपटा खाने को मिले, तो हम लाए हैं 3 ऐसी शानदार स्नैक्स की रेसिपी, जिसे बनाना बहुत आसान है और यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती हैं. इनका स्वाद इतना बेहतरीन होगा कि खाने वाले आपकी तारीफ करते रह जाएंगे. आइए जानते हैं इन स्नैक्स को बनाने के तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर टिक्का Paneer Tikka

अगर आपके पास समय कम है तो होली पर पनीर टिक्का एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने के लिए पहले दही में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और नींबू का रस मिलाएं. अब इसमें पनीर के टुकड़े डालकर कम से कम आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें. वक्त पूरा होने के बाद इन्हें तंदूर, ओवन या फ्राइ पैन में पकाएं.

विज्ञापन

वेज कबाब Veg Kabab

होली पर वेज कबाब बनाना भी एक बेहतरीन आइडिया है. इसे बनाने के लिए गाजर, मटर, चुकंदर और आलू को उबालकर अच्छी तरह मैश कर लें. फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और छोटे-छोटे गोल आकार बनाकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं इसके लिए आप हल्का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बनने के बाद हरी चटनी के साथ सर्व करें.

विज्ञापन

चीज कॉर्न बॉल्स Cheese Corn Balls

अगर आप बच्चों को खुश करना चाहते हैं तो चीज कॉर्न बॉल्स परफेक्ट हैं. इसके लिए आलू उबालकर मैश करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ चीज या पनीर, मसाले, कॉर्नफ्लोर और नमक डालें. मिश्रण को गोल आकार में बनाकर बीच में चीज स्टफ करें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट दें. अब इन्हें गरम तेल में डीप फ्राई करें जब तक कि गोल्डन ब्राउन न हो जाएं. ये कुरकुरे बॉल्स होली की पार्टी में हर किसी को पसंद आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ