---विज्ञापन---

दही में मिलाकर लगा ली यह चीज तो तुरंत हटेगा बालों से होली का रंग, जानिए किस-किस तरह बनाएं स्क्रब

Holi Hair Care: होली खेलते हुए बालों पर भी कई तरह के रंग लग जाते हैं. ऐसे में बालों की जड़ों से सिरों तक लगे रंग को छुड़ाने के लिए यहां जानिए रसोई की कौन सी चीजें आपके काम आ सकती हैं. इन होममेड स्क्रब से रंग जल्दी छूट जाते हैं.

---विज्ञापन---

Post Holi Hair Care: होली खेलते समय अक्सर ही यह सुध नहीं रहती है कि बालों का भी ख्याल रखना है. ऐसे में अक्सर ही होली के रंगों से बाल रंग जाते हैं ओर बालों की जड़ों तक रंग पहुंच जाता है. इसीलिए तो होली खेलने के कई-कई दिन बाद तक सिर की त्वचा यानी स्कैल्प लाल, पीली या नीली नजर आती है. ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम बता रहे हैं किस तरह हटेंगे होली के ये पक्के रंग. रसोई की ही कुछ चीजों से आप अपने लिए स्क्रब (Hair Scrub) बना सकते हैं. ये हेयर स्क्रब बालों पर जमे पक्के रंग को हटाने में मदद करते हैं.

बालों से कैसे हटाएं होली के रंग | How To Remove Holi Colors From Hair

चीनी और नींबू का स्क्रब

---विज्ञापन---

इस स्क्रब से स्कैल्प एक्सफोलिएट होती है और सिर से कलर हटने लगता है. स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच चीनी लेकर पीस लें. इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ही शहद मिला लें. तीनी चीजों को मिक्स करके बालों पर हल्के हाथों से मलें और फिर धोकर हटा लें. इस मिश्रण से बालों पर जमे जिद्दी रंग हटने लगते हैं.

दही और कॉफी का स्क्रब

---विज्ञापन---

घर में रखी दही और कॉफी (Curd And Coffee Scrub) आपके बालों से होली के गंदे रंग तो हटाएगी ही साथ ही इससे बालों को चमक मिलेगी और बाल मुलायम होने लगेंगे सो अलग. 2 बड़े चम्मच दही लेकर उसमें एक चम्मच कॉफी का पाउडर मिलाएं और बालों पर लगा लें. इस मिश्रण को बालों पर अच्छे से मलें और 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों से रंग बहता हुआ नजर आएगा.

नारियल तेल और बेकिंग सोडा

---विज्ञापन---

बालों से गंदे रंग हटाने में नारियल तेल और बेकिंगा सोडा (Baking Soda) भी काम आते हैं. इन दोनों ही चीजों को मिक्स करके स्कैल्प पर मल सकते हैं. आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाना होगा. अच्छे से मिक्स करने के बाद सिर पर लगाकर रखें और 10 मिनट बाद मलते हुए धोकर हटा लें. बालों की अच्छी सफाई हो जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

---विज्ञापन---
  • बालों से रंग निकालने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें, हल्के गर्म पानी या गुनगुने पानी से रंग अच्छे से निकलता है.
  • बालों को घिसें नहीं बल्कि हल्के हाथों से मलें. ज्याद घिसने पर बाल रूखे हो जाते हैं और टूटने लगते हैं.
  • बालों को सुखाने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल ना करें. नेचुरली बाल सूखने दें.
  • अगर रंग बहुत पक्का है तो बालों को धोने से एक घंटा पहले सिर पर नारियल का तेल लगा लें. इसके बाद बाल धोएंगे तो रंग जल्दी निकलता है.
  • सिर पर सरसों का तेल लगाने से भी रंग छुड़ाने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें – होली खेलने से पहले कर लें यह काम नहीं तो अगले 3 महीनों तक झड़ने लगेंगे बाल, नोट कर लीजिए ये हेयर केयर टिप्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 04, 2026 08:22 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola