Sara Tendulkar floral lehenga look: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें उन्होंने पाउडर ब्लू रंग का एक फ्लोरल लहंगा पहना हुआ है। सारा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनका ये लुक काफी वायरल भी हो रहा है। आइए जानते हैं सारा का लहंगा कितना महंगा है और उन्होंने इसे किस तरह से स्टाइल किया है।
कितनी है सारा के लहंगे की कीमत
स्टार किड सारा तेंदुलकर अक्सर अपने लुक, फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने लुक से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। सारा ने ये लहंगा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहना था लेकिन उन्होंने हाल ही में इस ड्रेस में अपना वीडियो शेयर किया जिसके बाद फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहें हैं। आपको बता दें कि सारा का ये लहंगा डिजाइनर सीमा गुजराल द्वारा डिजाइन किया गया है जिसकी कीमत 2 लाख 48 हजार है।
ये भी पढ़ें- सावन में संस्कारी के साथ लगना चाहते हैं स्टाइलिश, तो आलिया, जाह्नवी का ये लुक करें ट्राई!
सारा के सिंपल लुक ने लगाए चार चांद
सारा ने अपना लुक डायमंड नेकलेस और छोटी सी इयररिंग से पूरा किया। उन्होंने अपने एक हाथ में ब्रेसलेट पहना हुआ था और दूसरे में मोतियों का हैंडबैग कैरी किया था। इतना ही नहीं सारा के लाइट मेकअप ने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए। सारा ने अपने बालों को खुला रखा था और उन्हें हल्का कर्ल भी किया था साथ में उन्होंने अपने बालों में फूल भी लगाए थे। सारा इस लुक में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी और उनके इस लुक के सामने कई हीरोइनें फिकी नजर आई।
कौन हैं सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं। सारा ने अपनी स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। कुछ समय पहले सारा और शुभमन गिल को लेकर अफवाहें उड़ रही थी जिसमें कहा जा रहा था कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि इस पर दोनों ने कोई टिपप्णी नहीं दी।
ये भी पढ़ें- करोड़ों की मालिक हैं हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक, जानें कितनी है नेटवर्थ
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
2 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
3 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
3 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
5 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
5 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
6 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
6 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
9 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
10 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines