सावन में संस्कारी के साथ लगना चाहते हैं स्टाइलिश, तो आलिया, जाह्नवी का ये लुक करें ट्राई!

हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व होता है। इस महीने महिलाएं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हरा रंग पहनती है। अगर आप भी सावन के महीने में सुंदर दिखना चाहती हैं, तो ये लुक एक बार जरूर ट्राई करें।

sawan fashion tips

sawan fashion tips

Sawan 2024 Green Color Outfit ideas: सावन का महीना शुरू होने वाला है और हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं। भगवान शिव को हरा रंग बेहद पसंद होता है इसलिए महिलाएं इस महीने हरे रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा करती हैं। अगर आप भी सावन में हरा रंग पहनना चाहती हैं और साथ में स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं, तो आप भी अपनी अलमारी में ये ड्रेस जरूर रख लें क्योंकि ये आउटफिट आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

विज्ञापन

आलिया का अनारकली सूट

विज्ञापन

ALIA BHATT LOOK

आलिया का ये हरे रंग का अनारकली सूट आपको सावन में स्टाइलिश के साथ संस्कारी लुक देगा और साथ ही भगवान शिव भी आपसे खुश हो जाएंगे। डार्क ग्रीन कलर के इस सूट को आप आलिया की तरह नीले रंग के दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर की बांधनी साड़ी

JAHNVI KAPOOR LOOK

विज्ञापन

जाह्नवी की बांधनी साड़ी सावन में पहनने के लिए एकदम बेस्ट है। बांधनी साड़ी अपने आप में बहुत खुबसूरत होती है। इस साड़ी को आप जाह्नवी की तरह हैवी नेकलेस के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

मौनी रॉय की शिफॉन साड़ी

विज्ञापन

MAUNI ROY LOOK

मौनी रॉय जैसी शिफॉन की ये साड़ी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। अगर आप भी हल्की और सस्ती साड़ी की तलाश में है तो आप ये साड़ी भी खरीद सकती हैं।

विज्ञापन

कृति सेनन की गाउन साड़ी

KRITI SANON LOOK

विज्ञापन

कृति ने अपनी साड़ी को गाउन की तरह पहना है जो उनके लुक को काफी यूनिक बना रहा है। आप भी सावन में इस लुक को ट्राई कर सकते हैं।

अदिति राव हैदरी

विज्ञापन

Aditi Rao Look

अदिति राव का फैशनसेंस काफी अच्छा माना जाता है। इस सावन आप अदिति की ये डार्क ग्रीन कलर की साड़ी भी ट्राई कर सकते हैं। अदिति की ये गोल्डन वर्क वाली साड़ी सावन में होने वाले तीज के लिए सबसे बेस्ट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ