क्या सच में होता है पहली नजर में प्यार? अमेरिका की नेशनल यूनिवर्सिटी की रिसर्च में दिलचस्प खुलासा

First Sight Love Research: पहली नजर का प्यार वास्तविक होता है। यह खुलासा अमेरिका की नेशनल लूईस यूनिवर्सिटी द्वारा की गई रिसर्च में हुआ है…

First Sight Love

First Sight Love

National University of America Research On First Sigh Love: पहली नजर में भी प्यार होता है, मैंने सुना है…अकसर यह गीत गुनगुनते हुए लोगों को सुना होगा। कहा भी जाता है कि प्यार हो तो पहली नजर वाला या प्यार तो पहली नजर में ही हो जाता है। कुछ लोग इसे सही मानते हैं तो कुछ लोग कहते हैं कि कहने की बातें हैं, जबकि पहली नजर का प्यार वास्तविक होता है। यह खुलासा अमेरिका की नेशनल लूईस यूनिवर्सिटी द्वारा की गई रिसर्च में हुआ है कि पहली नजर का प्यार जैविक घटना है, कोई मैजिक नहीं कि बस देखा और हो गया। पहली नजर का प्यार ही रियल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिमाग के 10 से ज्यादा हिस्से एक्टिव होते

रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि पहली नजर का प्यार सिर्फ इंसानों को ही नहीं होता, बल्कि दूसरी प्रजातियों के जानवरों को भी पहली नजर में प्यार होता है। जैसे दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले चूहे प्रेयरी वोल्स को हुआ, जिस पर रिसर्च किया गया। इंसानों की तरह जानवरों के लिए भी अकेले बच्चों को पालना मुश्किल होता है। इसलिए वे भी जोड़े में रहना पसंद करते हैं। ऐसी ही प्रवृत्ति इंसानों की होती है। रिसर्च में सामने आया कि जब इंसान को प्यार होता है तो उसके दिमाग के 10 से ज्यादा हिस्से एक्टिव मोड में आ जाते हैं और एक साथ मिलकर काम करने लगते हैं। इससे 4 तरह के कैमिकल रिलीज होते हैं।

विज्ञापन

एक सेकेंड में महसूस हो जाता आकर्षण

शोध के अनुसार, प्यार होने पर दिमाग से डोपामाइन, ऑक्सीटोसीन, एड्रेनालीन और वासोप्रेसीन रिलीज होता है, जिससे वह उत्साही, उल्लासी हो जाता हो और हर दिन के साथ उसका प्यार बढ़ता जाता है। मां और बच्चों का प्यार भी इन्हीं कैमिकल की वजह से होता है। प्यार का अहसास होने पर दिमाग का वही हिस्सा एक्टिव होता है, जो कोकीन का नशा करने पर एक्टिव होता है। शोध में एक और खुलासा हुआ है कि एक सेकेंड से सभी कम समय में किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो जाता है और प्यार हो जाता है। प्यार होने पर जुड़ाव महसूस होता है, जिसे इंसान लंबी उम्र तक, जीवन के आखिर तक निभाने की इच्छा रखता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ