Real vs Fake: देसी घी की जगह कहीं डालडा तो नहीं खा रहे आप? ऐसे करें असली Ghee की पहचान

Real vs Fake: घी सेहत के लिए बड़ा ही फायदेमंद माना जाता है। मिलावटी चीजों में घी भी शामिल है। अगर आप भी बाजार से लाया हुआ घी खाते हैं, तो इन 3 तरीकों से करें असली घी की पहचान।

real ghee test

real ghee test

Real vs Fake: घी सेहत के लिए लाभदायक होता है। घी हमारी सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। घी में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों को पूरा करने का काम करते हैं। देसी घी में मिलावट लंबे समय से चल रही है। घी को घर पर बनाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है मगर सभी के लिए यह काम करना संभव नहीं हो सकता क्योंकि घी निकालना एक लम्बा प्रोसेस है। चलिए, तो फिर बाजार के घी में ही असली-नकली का फर्क ढूंढते हैं और सेहतमंद घी चुनकर खाते हैं। इन 5 तरीकों से पता लगाएं असली और नकली घी में फर्क।

विज्ञापन

इन 3 तरीकों से पहचानें असली-नकली घी

कलर टेस्ट

घी को रंग के जरिए पहचाना जा सकता है, इसके लिए आपको दो प्रकार के घी अलग-अलग कटोरियों में लेने होंगे। जिस घी का रंग पीला-पीला दिखता है, वह शुद्ध देसी घी है, वहीं जो घी सफेद रंग का होगा, वह मिलावटी और हानिकारक देसी घी है।

विज्ञापन

real ghee test

पानी से करें चेक

इसके लिए आपको 2 गिलास में हल्का गुनगुना पानी लेना होगा, दोनों गिलासों में अलग-अलग घी डालना होगा। शुद्ध घी आसानी से पानी में पिघल जाएगा, वहीं मिलावटी घी पानी में नीचे जाकर बैठ जाएगा, यानी वह घी नकली है। मिलावटी घी कभी भी पानी में आसानी से नहीं घुलता है।

विज्ञापन

आयोडिन टेस्ट

आयोडिन टेस्ट घी की पहचान करने में सबसे कारगर तरीका है। इसमें आपको 2 तरह के घी 2 अलग-अलग कटोरियों में लेने होंगे। अब दोनों घी में आयोडिन सॉल्यूशन की 2 बूंदें डालकर मिलाएं। शुद्ध और असली घी में यह आयोडिन सॉल्यूशन मिक्स हो जाएगा, मगर जो नकली और मिलावटी घी होगा, उसका रंग नीला पड़ जाएगा, इसका मतलब है कि वह घी असली नहीं है।

विज्ञापन

इसके अलावा आप घी को हथेली पर रगड़कर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच घी को हथेली पर लेकर थोड़ा सा मसाज करें। प्योर घी आराम से पिघल जाएगा, जबकि मिलावटी घी पिघलने में ज्यादा समय लेगा।

विज्ञापन

घी खरीदते समय इन बातों का ख्याल रखें

  • अगर आप पैक्ड घी खरीद रहे हैं, तो पहले किसी ट्रस्टफुल ब्रांड को चुनें।
  • घी के पैकेट पर मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
  • यदि आप खुला घी खरीद रहे हैं, तो पहले ये पता करें कि घी गाय का है या भैंस का।
  • खुला घी लेने के लिए उसकी महक चेक करें और हथेली पर रगड़कर चेक करने वाली टेक्नीक से घी परख सकते हैं।

ये बी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ