Spectacle Cleaning Tips: चश्मे के लेंस को एकदम क्लियर और स्मज-फ्री रखेंगे, ये घरेलू उपाय

चश्मा पहनने वाले लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि लेंस पर धुंध जम जाती है, जिस कारण बार-बार उन्हें साफ करना पड़ता है। अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में, जिन्हें आप रोज़ाना की जिंदगी में आसानी से अपना सकते हैं।

Spectacle Cleaning Tips: चश्मे के लेंस को एकदम क्लियर और स्मज-फ्री रखेंगे, ये घरेलू उपाय

Spectacle Cleaning Tips: चश्मा हो या सनग्लास साफ और दाग-धब्बे रहित लेंस न केवल देखने में बेहतर लगते हैं बल्कि आपकी आंखों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी होते हैं। लेकिन धूल, उंगलियों के निशान और नमी के कारण लेंस जल्दी गंदे हो जाते हैं और धुंधले दिखने लगते हैं। लेंस को बार-बार रगड़ने या गलत तरीके से साफ करने से उनमें स्क्रैच भी आ सकते हैं, जिससे उनकी क्वॉलिटी खराब हो जाती है। इसलिए लेंस की सही देखभाल करना जरूरी है और इसके लिए आपको महंगे क्लीनर या खास उपकरणों की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप लेंस को साफ और चमकदार बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन

डिशवॉशिंग लिक्विड स्प्रे

अगर आप अपने चश्मे को चमकाना चाहते हैं, तो थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड पानी में मिलाकर एक हल्का स्प्रे बनाएं। इस स्प्रे से लेंस को साफ करने पर धब्बे हट जाते हैं और लेंस चमकदार बन जाते हैं। ध्यान रखें कि लिक्विड की मात्रा बहुत अधिक न हो। यह तरीका आसान और असरदार है।

विज्ञापन

सिरका और पानी का घोल

 Image Source Freepik

सिरका (white vinegar) एक बेहद उपयोगी घरेलू सामग्री है। बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर आप एक सरल क्लीनिंग सॉल्यूशन बना सकते हैं। यह घोल तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है, जिससे लेंस साफ और स्पॉट-फ्री रहते हैं।

विज्ञापन

 गुनगुना पानी और लिक्विड सोप का मिश्रण

गुनगुने पानी में थोड़ा सा लिक्विड सोप मिलाएं और लेंस को धीरे-धीरे इस घोल से धोएं। इससे लेंस पर जमा धूल, तेल और निशान आसानी से साफ हो जाते हैं। बाद में साफ सूखे कपड़े से पोंछ लें।

माइक्रोफाइबर कपड़े से रोजाना सफाई

माइक्रोफाइबर कपड़ा लेंस साफ करने के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है। यह कपड़ा लेंस को बिना खरोंच के साफ करता है और धूल-मिट्टी को आसानी से हटा देता है। रोजाना हल्के हाथों से इसे इस्तेमाल करें ताकि लेंस साफ और चमकदार बने रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ