हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है Mediterranean Diet? लगातार 7वें साल मिला दुनिया की बेस्ट डाइट का खिताब, जानें इसके फायदे

Mediterranean Diet Benefits: अगर आप एक ऐसी डाइट ढूंढ रहे हैं जिससे आपका स्वास्थ्य भी बना रहे और खाने में भी स्वादिष्ट हो, तो आप इस डाइट को आप ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन

Mediterranean Diet Benefits in Hindi: अगर आपको ऐसा कोई डाइट मिल जाए जो खाने में स्वादिष्ट हो, शरीर के लिए अच्छी हो और सबसे ज्यादा जरूरी जिससे वजन न बढ़े, तो आपको कैसा लगेगा? आप सोच रहे होंगे कि क्या ऐसा कोई डाइट होती है। आज हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं। उसे मेडिटरेनीयन डाइट (Mediterranean Diet) कहते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस आहार को लगातार सातवें साल ग्रीस, इटली, क्रोएशिया, तुर्की, स्पेन और मोरक्को जैसे देशों में सबसे स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभदायक माना गया है।

डॉक्टरों के अनुसार, मेडिटरेनीयन डाइट (Mediterranean Diet) को सुपर हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर माना गया है, लेकिन आजकल लोग जंक फूड पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं जो बहुत अनहेल्दी फैट से भरपूर होता है, जिसमें शुगर और नमक की मात्रा अधिक पाई जाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti और Pongal पर Medha Shankar के एथनिक लुक्स

इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां और हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) भी शामिल हैं। इस डाइट से सेहत को भी काफी लाभ होता है जैसे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और यहां तक कि यह कैंसर के जोखिम को भी कम करता है।

विज्ञापन

मेडिटरेनीयन डाइट के लाभ (Benefits of Mediterranean Diet):-

  • Heart Diseases के खतरे को कम करता है
  • नींद (Sleep) को कंट्रोल करता है
  • सूजन (Swelling) कम करने में सहायक
  • कैंसर (Cancer) के खतरे को कम करता है
  • मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) के लिए फायदेमंद

Mediterranean Diet की शुरुआत कैसे करें?

आप अपने रोजमर्रा के जीवन में इस डाइट को इन तरीकों से ऐड कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट (Breakfast)

नाश्ते में मुट्ठी भर बादाम या एक साबुत सेब खाएं। आप पेट भरने के लिए कच्ची, मौसमी सब्जियों को हमस के साथ भी मिला सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या है ABC Juice? सर्दियों में कैसे सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए

दिन का खाना  (Lunch)

अपने लंच टाइम में आप ग्रीन सलाद से भरा एक कटोरा लें, साथ में पनीर या मछली या चिकन जैसे मांस के साथ उसमे जैतून का तेल और नींबू के रस को मिला लें।

विज्ञापन

रात का खाना (Dinner)

दिन के आखिरी भोजन में, नींबू, जड़ी-बूटियों और जैतून के तेल के साथ कुछ ग्रिल्ड सब्जियां जैसे बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च और चुकंदर शामिल करें।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola